फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   shiv sena protest, amarnath yatra, pathankot

शिवसैनिकों को जेएंडके पुलिस ने रोका

Fri, 15 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 15 Jul 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
shiv sena protest, amarnath yatra, pathankot
जेएंडके की सीमा पर माधोपुर में प्रदर्शन करते शिवसेना बालठाकरे के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन करने जा रहे शिवसैनिकों को जेएंडके पुलिस ने माधोपुर में प्रदेश की सीमा पर ही रोक दिया।
विज्ञापन


इस पर शिवसैनिकों ने जिला कठुआ पुलिस (जेएंडके) के माध्यम से वहां के गवर्नर को मांग पत्र भेजा और लौट आए। 

जम्मू कश्मीर में हुए दंगों के खिलाफ पंजाब के सभी जिलों से शिवसेना बाल ठाकरे का जत्था प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा के नेतृत्व में पंजाब से रवाना हुआ था। जत्थे जेएंडके की सीमा से पहले ही जिला पठानकोट में ही रोक लिया गया। जम्मू कश्मीर के गर्वनर को भेजे मांग पत्र में शिवसेना ने जम्मू कश्मीर में चल रहे देश विरोधी संगठनों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की है। 

शिवसैनिकों ने पत्र में कहा है कि अमरनाथ यात्रा में हर वर्ष डाली जाने वाली बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जम्मू कश्मीर सरकार भी यात्रा के रूट पर किसी भी संगठन को प्रदर्शन करने की अनुमति न दे। इसके अलावा शिवसेना ने अमरनाथ यात्रा के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट एंव मारपीट करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके बाद शिवसैनिकों ने काठ वाला पुल एवं माधोपुर में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस दौरान शिवसेना के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में डाली जाने वाली बाधाओं और श्रद्धालुओं पर अत्याचारों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जम्मू कश्मीर गवर्नर से मांग की कि अमरनाथ यात्रियों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान सीनियर उपप्रधान हरीश सिंह, उपप्रधान जगदीश कटारिया, राजेंद्र बिल्ला, सुभाष गौराया, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप महाजन, प्रदेश महासचिव इंद्रजीत, गुरदीप सैनी, संजीव, अजय विरदी, गुरप्रीत रिक्की, ज्योति चोपड़ा, शुभम भगत, रमन वडैहरा, संजीव भास्कर, अशोक जोशी, रवि सैनी, सुनील कुमार, अश्वनी, विकास, मंगत राम, राजन, प्रभात आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed