फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shiromani Committee offered the blessings of Shri Akhand Path Sahib on the arrival of Nanakshahi Sammat 554

शिरोमणि कमेटी ने नानकशाही सम्मत 554 की आमद पर श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Shiromani Committee offered the blessings of Shri Akhand Path Sahib on the arrival of Nanakshahi Sammat 554
अमृतसर। नानकशाही सम्मत 554 की शुरुआत के मौके पर सोमवार को भारी संख्या में संगतों ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर श्रद्धा प्रगट की और गुरुबाणी कीर्तन श्रवण किया। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में रखे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
विज्ञापन

इसके बाद सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई सिमरप्रीत सिंह के जत्थे ने गुरुबाणी कीर्तन श्रवण करवाया। अरदास भाई प्रेम सिंह ने की ओर कथावाचक ज्ञानी जसवंत सिंह ने संगत को पावन हुकुमनामा श्रवण करवाया। समागम के दौरान ज्ञानी जसवंत सिंह ने संगतों को नए साल की बधाई देते हुए गुरुबाणी के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा दी। इस अवसर परल शिरोमणि कमेटी के सचिव महिंदर सिंह आहली ने संगतों को नए साल की बधाई देते हुए ऐतिहासिक दिवस पर नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक बनाने की अपील की। इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के एक्टिंग सदस्य हरजाप सिंह सुल्तानविंड, सचिव महिंदर सिंह आहली, अतिरिक्त सचिव प्रताप सिंह और उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed