फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sharpshooters Manu and Roopa, involved in the murder of Sidhu Musewala, were killed in an encounter by the police

सिद्धूू मूसेवाला की हत्या में शामिल शार्प शूटर मनु और रूपा को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

Wed, 20 Jul 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sharpshooters Manu and Roopa, involved in the murder of Sidhu Musewala, were killed in an encounter by the police
अमृतसर। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शॉर्प शूटरों मनप्रीत मनु उर्फ कुस्सा और जगरूप रूपा को पुलिस ने करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद मार गिराया। दोनों ओर से करीब 150 गोलियां दागी गईं। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी और एक मीडिया कर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस को एक एके 47, एक पिस्टल और एक बैग बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि भारत -पाक सीमा से महज आठ किलोमीटर दूर गांव भकना व होशियार नगर के मध्य खेतों में स्थित एक पुराने घर में मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टर छिपे हैं। पुलिस ने इस मकान की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने गैंगस्टरों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गैंगस्टर एके 47 और पिस्टल से गोलियां चला रहे थे। हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस कमांडो व भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। करीब पांच घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद मूसेवाला की हत्या में शामिल मनप्रीत मनु उर्फ कुस्सा और जगरूप रूपा को पुलिस ने मार गिराया। इस दौरान तीन पुलिस कर्मचारी व टांग में छर्रा लगने से एक मीडिया कर्मी भी घायल हुआ।
विज्ञापन

दो किलोमीटर का क्षेत्र पुलिस ने किया सील
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया। गांव के लोगों को बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई। घटनास्थल के चारों तरफ दो-दो
किलोमीटर तक पुलिस ने कड़ी घेराबंदी कर दी। किसी को भी वहां से नहीं गुजरने दिया गया। इसके बाद पांच घंटे चली मुठभेड़ को एंटी गैंगस्टर फोर्स, पंजाब
पुलिस के कमांडो और महिला पुलिस कमांडो की मदद से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
कुस्सा ने ही मूसेवाला पर बरसाई थीं एके-47 से गोलियां
29 मई को गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा के गांव जवाहरके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि कुस्सा ने ही मूसेवाला पर एके-47 से गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन को पंजाब पुलिस के कमांडो ने सफलता से अंजाम तक पहुंचाया और दोनों गैंगस्टरों को मार गिराया है। मकान से एक एके 47 राइफल, एक पिस्टल और एक बैग भी मिला है। बैग में क्या क्या समान है। इसकी जांच भी फारेंसिक टीम की ओर से की जाएगी। इसमें शामिल अफसरों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस घर में गैंगस्टरों ने शरण कैसे ली है इसकी जांच की जाएगी। राज्यभर में पुलिस द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपी गैंगस्टरों की तलाश की जा रही थी। गांव- गांव छापे मारे जा रहे थे। जिसका ही परिणाम है कि पुलिस मूसेवाला हत्याकांड में शामिल मनू और रूपा तक पहुंचने में सफल हुई । मुठभेड़ में चार नहीं बल्कि दो ही गैंगस्टर ढेर हुए हैं।

प्रमोद बान, एडीजीपी, पंजाब
कोट: मुख्यमंत्री
गैंगस्टर कल्चर और असामाजिक तत्वों के खिलाफ मेरी सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मैं पंजाब पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बधाई देता हूं। पंजाब में शांति और भाईचारा हर कीमत पर कायम रखा जाएगा।
- भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed