{"_id":"623ca3b41e38683f9f380064","slug":"sgpc-took-strict-notice-of-tampering-with-gurbani-amritsar-news-pkl4455826160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरबाणी के साथ छेड़छाड़ का एसजीपीसी ने लिया सख्त नोटिस, एजीसीपी प्रधान ने कहा, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार मामले की गंभीरता को देखते हुए करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरबाणी के साथ छेड़छाड़ का एसजीपीसी ने लिया सख्त नोटिस, एजीसीपी प्रधान ने कहा, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार मामले की गंभीरता को देखते हुए करें कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अमेरिका की एक संस्था सिख बुक क्लब की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन गुरबाणी के साथ छेड़छाड़ करके बीड़ छापने और उसका पीडीएफ वेबसाइट पर डाले जाने का सख्त नोटिस लिया है। एसजीपीसी प्रधान ने इस बाबत मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को गुरबाणी के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
एसजीपीसी प्रधान ने कहा कि यह हरकत अमेरिकी संस्था सिख बुक क्लब के थमिंदर सिंह आनंद नामक व्यक्ति ने की है, जिसने तैयार बीड़ को सिख बुक क्लब.डाट कॉम पर पीडीएफ बनाकर अपलोड किया है। इस व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन गुरबाणी में अपने पास से अतिरिक्त मात्राएं और बिंदियां लगाने की घटिया हरकत की है, जिसे एसजीपीसी ने गंभीरता से लेते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब को भेज दिया है।
एडवोकेट धामी ने इसे गुरबाणी की घोर बेअदबी करार देते हुए संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को अपील की है कि इस संबंध में तुरंत विचार करके आदेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन गुरबाणी के साथ छेड़छाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छपाई भी अपने आप नहीं कर सकता। अमेरिका निवासी व्यक्ति की ओर से सिखों की भावनाएं आहत की गई है, जिस पर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
एसजीपीसी प्रधान ने यह भी बताया कि इसी थमिंदर सिंह आनंद नामक व्यक्ति पर 2014 में चीन से पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब छपवा कर डाक के जरिये बांटने पर भी शिरोमणि कमेटी ने 295-ए का पर्चा दर्ज करवाया था। अब इस व्यक्ति ने एक बार फिर सिख भावनाओं को तार-तार किया है। एसजीपीसी प्रधान ने संगत को अपील की कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन गुरबाणी के सत्कार को देखते हुए अमेरिका निवासी थमिंदर सिंह आनंद का सख्त विरोध किया जाए और उसकी ओर से वेबसाइट के जरिये बांटे जा रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब को डाउनलोड करके आगे नहीं बढ़ाया जाए।