फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC Takht Sikh Mission Shri Patna Sahib Chairman Bibi Jagir Kaur Sikhism Bihar

एसजीपीसी तख्त श्री पटना साहिब में सिख मिशन करेगी स्थापित, बिहार में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने की घोषणा

Fri, 22 Jan 2021 10:29 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
SGPC Takht Sikh Mission Shri Patna Sahib Chairman Bibi Jagir Kaur Sikhism Bihar
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बिहार में सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए तख्त श्री पटना साहिब में एक सिख मिशन स्थापित करने का फैसला किया है। इस मिशन के तहत एसजीपीसी के प्रचारक जत्थे बिहार में सिख धर्म का प्रचार करेंगे। इसकी घोषणा एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बिहार के सासाराम में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा टकसाल संगत में एक गुरमति समागम के दौरान की। बीबी जागीर कौर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक होने के बाद समारोह में शामिल होने पहुंची थीं।
विज्ञापन

बीबी जागीर कौर ने कहा कि सासाराम में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बच्चों को पंजाबी भाषा व गुरबाणी संथिया सिखाने के लिए सिख मिशन तख्त श्री पटना साहिब से प्रचारक भेजे जाएंगे। सासाराम में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी से संबधित चार गुरुद्वारा साहिबान मौजूद हैं। यहां श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल गुरमति समागम का भी आयोजन किया जाएगा। ये धार्मिक समागम इन चारों गुरुद्वारा साहिबान की कमेटियों के सहयोग से करवाए जाएंगे। वहीं बीबी जागीर कौर ने गुरुद्वारा टकसाल संगत के लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गोहर-ए-मस्कीन ने संगत को गुरबाणी व बाणे के साथ जुड़ने का संदेश दिया। बीबी जागीर कौर के ओएसडी डॉ. अमरीक सिंह लतीफपुर ने संगत को कीर्तन के साथ जोड़ा। धर्म प्रचार कमेटी के प्रचारक सरबजीत सिंह ने गुरमति विचारों से संगत को अवगत करवाया। गुरुद्वारा कमेटियों के प्रबंधकों ने बीबी जागीर कौर व अन्य को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमृतधारी सिख एंकर को धमकियां मिलना दुर्भाग्यपूर्ण’
पाकिस्तान के कट्टरपंथियों व अलगाववादियों द्वारा एक टीवी चैनल में कार्यरत सिख एंकर हरमीत सिंह को धमकाने पर बीबी जागीर कौर ने सख्त विरोध जताया है। बीबी जागीर कौर ने इस संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने इमरान खान से अपील की है कि वह इस मामले में दखल दें। पत्र में लिखा है कि अमृतधारी हरप्रीत सिंह को पेशावर की जेल में बंद कुछ कट्टरपंथियों द्वारा धमकाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यक सिखों की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करे। बता दें कि कुछ माह पहले हरमीत सिंह के भाई की कट्टरपंथियों ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed