{"_id":"65a0262192f3ecd5df078f46","slug":"sgpc-sent-legal-notice-to-x-in-fake-sgpc-account-case-amritsar-news-c-59-1-asr1001-3933-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: फर्जी एसजीपीसी अकाउंट मामले में एसजीपीसी ने एक्स को भेजा कानूनी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: फर्जी एसजीपीसी अकाउंट मामले में एसजीपीसी ने एक्स को भेजा कानूनी नोटिस
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एसजीपीसी के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ऊपर चल रहे फर्जी अकाउंट को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसे लेकर एसजीपीसी ने एक्स को कानूनी नोटिस भेजा है। यह कानूनी नोटिस 20 नवंबर 2023 को हुई एसजीपीसी की आंतरिक कमेटी की बैठक के फैसले के अनुसार एसजीपीसी के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमनबीर सिंह सियाली की ओर से भेजा गया है।
एडवोकेट सियाली ने भेजे कानूनी नोटिस में कहा है कि पैरोडी अकाउंट की नीति के तहत एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा किसी भी धर्म या धार्मिक संगठन के खिलाफ घृणा प्रचार फैलाना और प्रोत्साहित करना भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2001 और सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि एक्स पर एसजीपीसी का फर्जी नाम का एक अकाउंट बनाकर सिखों की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इससे समाज में आपसी भाईचारा भी खतरे में पड़ रहा है, इसलिए इसे तुरंत रोका जाए। अन्यथा एसजीपीसी हर स्तर पर कानूनी कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेगी।
लिखकर देने के बाद भी कंपनी ने इसे बंद करने से कर दिया इनकार
शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से तब उठाया गया जब सिखों की संवैधानिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक अज्ञानतापूर्ण/पैरोडी एक्स अकाउंट सामने आया। इस संबंध में एक्स को लिखकर भेजने के बाद कंपनी ने इसे बंद करने से इनकार कर दिया। दोबारा लिखने पर एक्स ने पैरोडी अकाउंट को अपनी नीति का हिस्सा बताया था। इसके बाद एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में एक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दे दी। शिरोमणि कमेटी के सचिव ने कहा कि इस फर्जी अकाउंट पर एसजीपीसी और सिख समुदाय के खिलाफ नफरत भरा प्रचार किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सिख समुदाय के खिलाफ डाले जा रहे घृणास्पद पोस्ट
गौरतलब है कि शिरोमणि कमेटी का आधिकारिक एक्स अकाउंट@ SGPCAmirtsar है जबकि शरारती लोगों ने एक पैरोडी अकाउंट @ SGPCAmirtsar_ बनाया है और संगठन और सिख समुदाय के खिलाफ घृणास्पद पोस्ट डाले जा रहे हैं। इस फर्जी अकाउंट पर एसजीपीसी के आधिकारिक लोगो में शामिल धार्मिक प्रतीकों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन
एडवोकेट सियाली ने भेजे कानूनी नोटिस में कहा है कि पैरोडी अकाउंट की नीति के तहत एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा किसी भी धर्म या धार्मिक संगठन के खिलाफ घृणा प्रचार फैलाना और प्रोत्साहित करना भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2001 और सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि एक्स पर एसजीपीसी का फर्जी नाम का एक अकाउंट बनाकर सिखों की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इससे समाज में आपसी भाईचारा भी खतरे में पड़ रहा है, इसलिए इसे तुरंत रोका जाए। अन्यथा एसजीपीसी हर स्तर पर कानूनी कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
लिखकर देने के बाद भी कंपनी ने इसे बंद करने से कर दिया इनकार
शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले को इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से तब उठाया गया जब सिखों की संवैधानिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक अज्ञानतापूर्ण/पैरोडी एक्स अकाउंट सामने आया। इस संबंध में एक्स को लिखकर भेजने के बाद कंपनी ने इसे बंद करने से इनकार कर दिया। दोबारा लिखने पर एक्स ने पैरोडी अकाउंट को अपनी नीति का हिस्सा बताया था। इसके बाद एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में एक्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दे दी। शिरोमणि कमेटी के सचिव ने कहा कि इस फर्जी अकाउंट पर एसजीपीसी और सिख समुदाय के खिलाफ नफरत भरा प्रचार किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
सिख समुदाय के खिलाफ डाले जा रहे घृणास्पद पोस्ट
गौरतलब है कि शिरोमणि कमेटी का आधिकारिक एक्स अकाउंट