फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC selected 117 volunteer preachers to propagate Sikhism in border areas of Punjab

धर्म परिवर्तन रोकने की कवायद: SGPC ने चुने 117 स्वयंसेवक, सीमावर्ती क्षेत्रों में करेंगे सिखी का प्रचार

Sat, 17 Sep 2022 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 12:36 PM IST
सार

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि इन प्रचारकों को धर्म प्रचार के लिए उन इलकों में  भेजा जा रहा है, यहां धर्मांतरण की अधिक चर्चाएं चल रही हैं।  

विज्ञापन
SGPC selected 117 volunteer preachers to propagate Sikhism in border areas of Punjab
एसजीपीसी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सिख धर्म का प्रचार करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 117 स्वयंसेवी प्रचारकों का चयन किया है। इन प्रचारकों को सिख मिशनरी कॉलेजों और धर्म प्रचार कमेटी द्वारा संचालित गुरमती विद्यालयों से शिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि इन प्रचारकों को धर्म प्रचार के लिए उन इलकों में  भेजा जा रहा है, यहां धर्मांतरण की अधिक चर्चाएं चल रही हैं।   वर्तमान में सिख प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचारकों की जरूरत है, ताकि सिख इतिहास और गुरमत सिद्धांतों से जुड़ाव के साथ-साथ संगत को पंथ को आ रही चुनौतियों के संबंध में जागरूक किया जा सके।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से जानबूझकर धर्म परिवर्तन जैसे मामले उठाए जा रहे हैं, जिन्हें जमीनी स्तर पर पहचानने की जरूरत है और समाज को गुमराह करने वाले दुष्प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है। ये स्वयंसेवी प्रचारक इस दिशा में काम करेंगे। एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि शिरोमणि कमेटी इस मामले पर जमीनी स्तर पर काम कर रही है और सिख संगठन का मकसद दिखावा करना नहीं बल्कि गुमराह लोगों को सिख धर्म से जोड़ना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed