फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SGPC provides religious education to teachers and staff

एसजीपीसी शिक्षक और कर्मचारियों को देगी धार्मिक शिक्षा

Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
SGPC provides religious education to teachers and staff
एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने संस्था की ओर से संचालित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को गुरमति से जोड़ने के लिए रीफ्रेशर कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। इस घोषणा को लागू करने के लिए एसजीपीसी द्वारा संचालित सभी स्कूल-कॉलेजों को बीबी जागीर कौर के आदेश पर शिक्षा विभाग के निदेशक ने एक पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एसजीपीसी की ओर से संचालित सभी गुरुद्वारा साहिबान में कर्मचारियों को गुरमति ज्ञान देने के लिए 15 दिवसीय रीफ्रेशर कोर्स करवाया गया है। इस कड़ी में अब शिक्षण संस्थानों के भीतर भी इस तरह के कोर्स शुरू किए जाएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए बीबी जागीर ने बताया कि एसजीपीसी के शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य सिख धर्म का प्रचार-पसार करना भी है।
विज्ञापन

इसके तहत शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों व विद्यार्थियों को गुरमति सिखलाई देने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही स्कूलों में धार्मिक कक्षाएं भी चालू रहेंगी। जिन शिक्षण संस्थानों के भीतर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, वहां के ग्रंथी व सेवादार के अलावा संस्था के सभी कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश जारी किए गए है की सुबह का हुक्मनामा लिखने के लिए एक स्थान निर्धारित किया जाए। गुरुद्वारा साहिबान में सुबह-शाम की मर्यादा के समय अधिक से अधिक कर्मचारी शामिल हों।
‘एसजीपीसी विद्यार्थियों को करवाएगी एतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन’
बीबी जागीर कौर ने बताया कि जिन स्कूल-कॉलेजों के नाम गुरु साहिबान या अन्य सिख शख्सियतों के नाम रखे गए हैं उन स्कूलों में उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी जाए। इतिहास से जुड़ी तस्वीरें स्थापित की जाएं। एसजीपीसी जल्द ही शिक्षण संस्थानों में ऐतिहासिक दिवस मनाने व विद्यार्थियों को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करवाने का प्रबंध करेगी।

सिख इतिहास से जुड़ी गतिविधियां जैसे गुरुवाणी कंठ मुकाबले, दस्तार मुकाबले, इतिहास पेंटिंग मुकाबले, कविश्री मुकाबले, सिख पहरावे के मुकाबले व सिख मार्शल आर्ट के मुकाबले शिक्षण संस्थानों में शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed