फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   'SGPC members to be loyal to Guru Granth-Guru Panth'

एसजीपीसी सदस्य गुरु ग्रंथ-गुरु पंथ के प्रति वफादार बने

Sat, 26 Sep 2020 09:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
'SGPC members to be loyal to Guru Granth-Guru Panth'
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता पावन स्वरूपों के मामले के आरोपियों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई न किए जाने के बाद समांतर जत्थेदार जगतार सिंह हवारा की ओर से गठित कमेटी ने एसजीपीसी के 28 सितंबर को होने वाले बजट अधिवेशन में शामिल होने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि लापता पावन स्वरूपों के मामले में एसजीपीसी सदस्यों द्वारा साधी गई चुप्पी संगत के प्रति विश्वासघात है। एसजीपीसी सदस्यों के संबंधित गांवों व कस्बों के सरपंचों तक सोशल मीडिया से इस पत्र को पहुंचाकर हवारा कमेटी ने अपील की है कि वह बादल परिवार के चंगुल से निकलकर सिख कौम के प्रति व श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रति वफादार बनें।
विज्ञापन

हवारा कमेटी के मुखिया प्रोफेसर बलजिंद्र सिंह ने कहा कि खालसा पंथ इस बात पर एक मत है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर हमले पंथ विरोधी शक्तियों द्वारा एक साजिश के तहत किए जा रहे हैं। उनका एक मात्र उद्देश्य सिखों को कमजोर करना है। दुख का विषय है कि एसजीपीसी श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर हो रहे हमलों को नकेल कसने में असफल रही है। एसजीपीसी के दफ्तरी नोट के अनुसार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 80 स्वरूप 19 मई 2016 को अग्नि भेंट हुए। 328 पावन स्वरूप लापता घोषित कर दिए गए। सिख कौम के लिए पावन स्वरूपों को लापता घोषित करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एसजीपीसी ने ऐसा कर सिख कौम के साथ बड़ा विश्वासघात किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed