फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   security, checking, police alert, pathankot

संदिग्ध व्यक्तियों के पंजाब में घुसने की सूचना पर बढ़ी सुरक्षा

Fri, 08 Jul 2016 03:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 08 Jul 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
security, checking, police alert, pathankot
मामून थाने के अधीन नाकों के दौरे के दौरान निर्देश देते हुए एसएसपी राकेश कौशल। - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों के पंजाब की सीमा में घुसने के इनपुट मिलने पर अति संवेदनशील क्षेत्र पठानकोट में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से हथियारबंद संदिग्धों द्वारा पंजाब की सीमा में प्रवेश किए जाने के बाद से ही पुलिस सतर्क हो गई है। जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी राकेश कौशल भी नाकों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पठानकोट और इसके आसपास का क्षेत्र आतंकियों के निशाने पर रहने वाले क्षेत्रों में से एक है। दीनानगर आतंकी हमला और उसके करीब छह माह बाद ही एयरबेस पर हुआ आतंकी हमला इस बात को साबित करता है। यही नहीं आतंकी हमले होने के बाद भी संदिग्ध देखे जाने की कई सूचनाएं पुलिस को शहर के बाहरी इलाकों से मिल चुकी है। इसके अलावा कुछ माह पहले जिला पुलिस की ओर से  खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर मामून आर्मी कैंट से एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त संदिग्ध व्यक्ति पर आर्मी कैंट की फोटो खींचकर बाहर भेजने का आरोप था। कुछ दिन पहले खूफिया एजेंसियों की ओर से हथियारबंद व्यक्तियों के जेएंडके से पंजाब की सीमा में घुसने के बाद किए गए हाई अलर्ट में जिले के विभिन्न थानों की ओर से अपने अधीन पड़ते क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की निरंतर चेकिंग की जा रही है। नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थानों में पुलिस थाना मामून, थाना सुजानपुर शामिल हैं। एसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही है। हर थाने की पुलिस की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed