फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Scuffle between unemployed and police in front of CM's residence, protest

Amritsar News: सीएम कोठी के सामने बेरोजगारों और पुलिस में धक्का-मुक्की, धरना प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 08:56 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Scuffle between unemployed and police in front of CM's residence, protest
संगरूर। रोजगार की मांग को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री कोठी के सामने बेरोजगारों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य सड़क पर धरना लगा दिया।
विज्ञापन

बेरोजगार सांझा मोर्चा के नेतृत्व में राज्यभर से पहुंचे युवाओं ने पहले वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक इकट्ठा होकर रोष मार्च निकाला और सीएम कोठी की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जिससे धक्का-मुक्की हुई। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य कोठी तक प्रवेश से रोक दिया।
विज्ञापन

मोर्चा के नेता सुखविंदर सिंह ढिलवां ने कहा कि पंजाब सरकार ने भर्ती कैलेंडर लागू करने और आयु सीमा में छूट देने का वादा किया था लेकिन पिछले करीब पौने चार साल में शिक्षा विभाग में एनटीटी, ईटीटी, मास्टर केडर, लेक्चरर और सहायक प्रोफेसर की कोई भर्ती नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग में केवल मामूली पदों की भर्ती हुई है। उन्होंने मांग की कि सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए और आयु सीमा में छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दोबारा करेंगे घेराव
प्रदर्शनकारियों को शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक का आश्वासन दिया गया। बेरोजगारों ने चेतावनी दी कि यदि 10 और 15 दिसंबर की निर्धारित बैठकों में समाधान नहीं हुआ तो वे दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दोबारा मुख्यमंत्री कोठी का घेराव करेंगे। इस दौरान अमन सेखा, संदीप मोफर, गुरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, गुरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, अमनदीप कौर, राजवीर कौर, सिंदरपाल कौर और संदीप कौर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article