फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   School name on Pulwama martyr

पुलवामा शहीद के नाम पर स्कूल का नाम

Sun, 20 Sep 2020 09:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
School name on Pulwama martyr
पुलवामा हमले में शहादत का जाम पीने वाले दीनानगर के कांस्टेबल मनिंदर सिंह ने नाम पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) का नाम रखा गया। मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने प्रिंसिपल के दफ्तर में शहीद मनिंदर के चित्र को सुशोभित कर नामकरण की रस्म को निभाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रिंसिपल जसकरणजीत सिंह काहलों की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन भी किया गया। मुख्य मेहमान अरुणा चौधरी, शहीद कांस्टेबल मनिंदर सिंह के पिता सतपाल अत्तरी, भाई लखवीश सिंह, बहन लवली, डीएसपी महेश सैनी, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, डिप्टी डीईओ सुरेश सैनी ने शहीद के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्जज्जवलित व पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन

मंत्री चौधरी ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत से सारा राष्ट्र दहल उठा था और उस हमले में दीनानगर के कांस्टेबल मनिंदर सिंह ने भी अपना बलिदान देकर अपना नाम शहीदों की श्रेणी में स्वर्ण अक्षरों में अंकित करवा क्षेत्र का नाम सारे देश में रोशन किया था। ऐसे जांबाजों के शौर्य व बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने बताया शहीद मनिंदर के प्रथम श्रद्धांजलि समारोह के मौके पर परिजनों ने उनके समक्ष इस स्कूल का नाम मनिंदर के नाम पर रखने व उनके छोटे भाई लखवीश को पंजाब पुलिस में नौकरी देने की मांग रखी थी। इन दोनों मांगों को उन्होंने विधानसभा में रखा था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोनों मांगों को पूरा कर शहीदों के प्रति अपनी आस्था को जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि इस स्कूल का नामकरण एक शहीद के नाम पर होने से इस स्कूल का रुतबा मंदिर सम्मान हो गया है प्रिंसिपल जसकरणजीत सिंह काहलों ने कहा कि शहीद मनिंदर सिंह जैसे जांबाज युवा पीढ़ी के रोल माडल हैं। इस मौके पर मंत्री के विशेष सहायक दीपक भल्ला, लेक्चरार नेक चंद, रिटा. लेक्चरार विजय महाजन, शहीद सिपाही जतिंदर कुमार के पिता राजेश कुमार, लेक्चरार कंवर अरुण सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, सुमन कुमार, राकेश कुमार, नवदीप सिंह व सतिंदरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed