फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sbi atm robbed in amritsar of punjab

अमृतसरः एसबीआई का एटीएम काटकर लूटे लाखों रुपये और फिर मशीन को लगा दी आग

Fri, 22 Nov 2019 12:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 22 Nov 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
sbi atm robbed in amritsar of punjab
एसबीआई का एटीएम काटकर लूटे लाखों रुपये - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में अमृतसर-जालंधर राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित कस्बा दोबुर्जी में बुधवार रात चोरों ने भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम को लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम को आग लगा दी। एटीएम में कितनी नगदी थी, पुलिस इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात पड़े कोहरे का लाभ उठाते हुए लुटेरों ने एसबीआई एटीएम के शटर के ताले तोड़े।
विज्ञापन


इसके बाद एटीएम को गैस कटर से काटा और एटीएम में रखी नगदी लूट ली। लूट के निशान मिटाने के लिए लुटेरों ने एटीएम को आग भी लगा दी। एटीएम का बाहरी भाग जल गया। सुबह आसपास के लोगों ने एटीएम को जला देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने फिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर लुटेरों तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। एएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि अभी तक स्टेट बैंक के अधिकारी एटीएम में लूट की रकम की जानकारी नहीं दे पा रहे है। जांच के लिए पुलिस की टीम एटीएम में पहुंच हुई है। बैंक अधिकारियों द्वारा करवाई गयी एफआईआर में भी लूटी राशि का कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed