फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   sarbat khalsa appointed orders sgpc, case against prime minister

एसजीपीसी को प्रधानमंत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश

Thu, 27 Aug 2020 05:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
sarbat khalsa appointed orders sgpc, case against prime minister
सरबत खालसा द्वारा मनोनीत श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक समानांतर जत्थेदार ज्ञानी ध्यान सिंह मंड ने एसजीपीसी सहित सभी सिख संस्थाओं को आदेश जारी किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाएं। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि श्री गुरु गोबिंद सिंह ने गोबिंद रामायण की रचना की थी। ज्ञानी मंड ने कुछ दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर बैठक कर प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए कहा था। प्रधानमंत्री का कोई भी स्पष्टीकरण न आने के बाद भाई मंड ने वीरवार को यह आदेश दिया।
विज्ञापन

भाई मंड ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध मामला दर्ज करवाने के लिए संगत को लामबंद करने के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया। इस कमेटी में अलगाववादी समर्थक नेताओं जरनैल सिंह सखीरा, हरबीर सिंह संधू और परमिंदर सिंह बालियांवाली को शामिल किया गया। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरमीत सिंह को प्रधानमंत्री के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए एक शिकायत पत्र सौंपा। एसएचओ के अनुसार उन्होंने शिकायत पत्र ले लिया है। इस बारे में वह सीनियर अधिकारियों से बातचीत करेंगे। हालांकि एसजीपीसी समानांतर जत्थेदारों को मान्यता नहीं देती। एसजीपीसी उनके फरमान को मानने के लिए बाध्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed