फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sacrilege in Gurudwara Baba Ber Sahib in village Chak Kamal Khan

गांव चक्क कमाल खां में गुरुद्वारा बाबा बेर साहिब में बेअदबी

Sun, 22 May 2022 10:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sacrilege in Gurudwara Baba Ber Sahib in village Chak Kamal Khan
अमृतसर। थाना भिंडीसैदां के गांव धर्मकोट के गुरुद्वारा बाबा बेर साहिब में बेअदबी की वारदात सामने आई है। गुरुद्वारा साहिब में रहने वाले मस्सा सिंह नामक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की और चला गया। इसका पता उस समय चला जब दोपहर करीब 3 बजे डाक्टर धर्मेंद्र सिंह वहां सहज पाठ करने पहुंचे और पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के पवित्र अंग बिखरे देखे। जानकारी मिलते ही डीएसपी अटारी बलबीर सिंह और भिंडी सैंदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी की फुटेज देखने के बाद पुलिस ने गांववासियों की मदद से धर्मकोट गांव के मस्सा सिंह, उसके दो बेटों गुरमुख सिंह और प्रगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

धर्मकोट गांव निवासी डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा साहिब में सेवादार है। दोपहर तीन बजे वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सेवा कर रहा था। इस दौरान रूमाला साहिब उठाकर देखा तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग किसी चाकू से काटे हुए थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की सूचना गुरुद्वारा साहिब के अन्य सेवादारों को दी। कुछ ही देर में संगत गुरुद्वारा साहिब में पहुंच गई। तब उन्होंने संगत के साथ मिलकर गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति अंग काटता नजर आया। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संगत ने आरोपी की पहचान धर्मकोट गांव निवासी मस्सा सिंह के रूप में की है। संगत ने बताया कि मस्सा सिंह गुरुद्वारा साहिब में रोजाना सुबह से लेकर रात तक रहता है। इस बीच वह कभी प्रसाद बांटने तो कभी झाड़ू की सेवा करता है। मस्सा सिंह और उसका परिवार इसी गुरुद्वारा से सुबह और रात का प्रसाद खाते हैं। फुटेज देखने के बाद जब मस्सा सिंह को गुरुद्वारा साहिब बुलाया गया तो मस्सा सिंह के लड़कों ने गांव वालों के साथ झगड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही भिंडी सैंदा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी मस्सा सिंह और उसके दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया। डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने गुरुद्वारा बेर साहिब के अंदर बेअदबी की शिकायत दी थी। गांव वालों के सहयोग से मस्सा सिंह और उसके दोनों लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed