{"_id":"62cfc596b849194dd10938a9","slug":"ruckus-at-shri-guru-ramdas-ji-international-airport-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: दुबई से पहुंची फ्लाइट के यात्रियों ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया हंगामा, सामान गायब होने के बाद भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: दुबई से पहुंची फ्लाइट के यात्रियों ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया हंगामा, सामान गायब होने के बाद भड़के यात्री
Thu, 14 Jul 2022 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:58 PM IST
सार
दुबई से अमृतसर पहुंचे मानव बंसल ने बताया कि दुबई से भी उड़ान में देरी की वजह यात्रियों का सामान ही था। जब वे अमृतसर पहुंचे तो यहां भी यात्रियों का आधा सामान गायब था।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हंगामा हो गया। एयरपोर्ट पर 50 यात्रियों का सामान गायब पाया गया। दुबई से अमृतसर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट दुबई के समय अनुसार रोज रात 10 बज कर 45 मिनट पर रवाना होती है।
विज्ञापन
बुधवार को रात 12 बजकर 41 मिनट पर रवाना होती है। यह फ्लाइट श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो घंटे की देरी से पहुंची। इस फ्लाइट के आने का समय सुबह तीन बजकर 20 मिनट है। यह सुबह पांच बजकर सात मिनट पर उतरी। फ्लाइट जब अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची तो यात्रियों को अपना सामान लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहां से उनका सामान गायब मिला।
विज्ञापन
दुबई से अमृतसर पहुंचे यात्री मानव बंसल, अमित, परमजीत ने बताया कि दुबई से उड़ान में देरी की वजह यात्रियों का सामान भी था। जब वे अमृतसर पहुंचे तो यहां भी आधा सामान गायब था। स्पाइस जेट ने यात्रियों को ग्राउंड स्टाफ से संपर्क करने के लिए कहा था। करीब 50 यात्रियों के लिए केवल तीन ही कर्मचारी उपलब्ध थे। इस संबंध में स्पाइसजेट के अधिकारियों ने कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन