सेहत और परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बटाला के गांव भाम में 321.87 लाख से बने 15 बेड वाले माई दौलतां जच्चा-बच्चा अस्पताल सोमवार को लोकार्पित किया। इस मौके उनके साथ हलका श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाडी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के मौके सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में 37 जच्चा-बच्चा अस्पताल बनाए जा रहे हैं, जिनके नाम श्री गुरु नानक देव जी के जन्म के समय संभाल करने वाले दाई माई दौलतां के नाम पर रखे गए हैं। 37 अस्पतालों में से 26 अस्पताल तैयार हो चुके हैं, जबकि 11 की का काम जारी है। सेहत मंत्री सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार सूबे में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल अमले जल्द भर्ती शुरू करेगी। सरकारी सेहत संस्थाओं में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर विधायक बलविंदर लाडी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाम में 15 बेड के इस जच्चा-बच्चा अस्पताल बनने से पूरे इलाके को लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम बटाला बलविंदर सिंह, सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉक्टर किशन चंद, नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह, एसएमओ डॉक्टर रणजीत सिंह, स्वामीपाल खोसला, गुरनाम सिंह अठवाल, यकीन सिंह औलख, नरिंदर सिंह, राजदेव सिंह पीए और इलाके के अन्य गणमान्य मौजूद थे।