फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The impact of the closure of goods trains on the industry

अमृतसर : मालगाड़ियों के ठप होने का उद्योग पर असर, व्यापारियों का 2500 करोड़ का माल लुधियाना में फंसा

Sun, 01 Nov 2020 07:08 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
The impact of the closure of goods trains on the industry
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब में मालगाड़ियों के आवागमन पर लगी रोक ने अमृतसर के उद्योग की कमर तोड़ दी है। अमृतसर के व्यापारियों का 2500 करोड़ का माल ड्राई पोर्ट पर पड़ा है। बीते 40 दिनों से फंसे माल के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पंजाब व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्यारा लाल सेठ ने बताया कि केंद्र सरकार अपना अड़ियल रवैया छोड़कर किसानों की मांगों पर ध्यान दे। उन्होंने कहा कि माल को दूसरे स्टेशन पर न भेज पाने के कारण मजदूर वर्ग भी प्रभावित हो रहा है। आगामी एक दो दिन में मालगाड़ियां न चलीं तो पंजाब में बिजली संकट पैदा हो सकता है। इससे अमृतसर के उद्योग ठप हो जाएंगे।
विज्ञापन


सेठ ने बताया कि अमृतसर की टेक्सटाइल इंडस्ट्री का कपड़ा, धागा और अन्य कच्चा माल दूसरे राज्यों से आता है। पंजाब से चावल, ड्राई फ्रूट और अन्य खाद्य पदार्थ दूसरे राज्यों को भेजे जाते हैं। व्यापारियों का माल लुधियाना ड्राई पोर्ट में रुका हुआ है। माल की सप्लाई न होने के कारण आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे राज्यों के व्यापारी माल न पहुंचने के कारण ऑर्डर रद्द कर रहे हैं। इससे सरकारी राजस्व को भी हानि होगी। सेठ के अनुसार, केंद्र सरकार सुरक्षा का हवाला देकर मालगाड़ियों के चलने पर पाबंदी नहीं लगा सकती। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार की है। त्योहार के मौसम को देखते हुए मालगाड़ियों का आवागमन तुरंत बहाल किया जाना चाहिए। उनके साथ समीर जैन और विवेक कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed