फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Raid on three hookah bars, seven hookahs recovered

Amritsar News: तीन हुक्का बार पर रेड, सात हुक्के बरामद

Sun, 20 Jul 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 20 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Raid on three hookah bars, seven hookahs recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और बीएसएफ ने रंजीत एवेन्यू इलाके में चल रहे तीन हुक्का बार पर रेड कर सात हुक्के बरामद किए हैं। छापामारी के दौरान हुक्काबार का स्टाफ फरार हो गया। एनसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि रंजीत एवेन्यू में अवैध रूप से कई हुक्का बार चल रहे हैं। इसके बाद एनसीबी ने अपने स्तर पर जांच की और शनिवार की देर रात रंजीत एवेन्यू में रेस्टोरेंट एल्गिन, लोकल और हिड्डन में रेड की। वहां छोटी आयु के युवा नशे का सेवन कर रहे थे। एनसीबी और बीएसएफ के जॉइंट ऑपरेशन में सात हुक्के और कुछ फ्लेवर उक्त अलग अलग ठिकानों से बरामद किए गए हैं। हुक्के का सेवन करने वालों को समझाकर छोड़ दिया गया है। हुक्के और फ्लेवर उक्त दोनों एजेंसियों ने थाना रंजीत एवेन्यू के हवाले कर दिए हैं। इसके साथ रेस्टोरेंट के मालिकों और स्टाफ के खिलाफ पर्चे दर्ज करने की हिदायतें जारी की गई है। इस संबंध में एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने लोकल रेस्टोरेंट के मैनेजर विवेक कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रंजीत एवेन्यू थाने के इंस्पेक्टर रोबिन हंस ने बताया कि हिड्डन के मालिक और मैनेजर को नामजद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed