{"_id":"57a0ca9d4f1c1b6f152b9cf8","slug":"rade-excise-department-rade-taran-taran-rade-wine-recover-in-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में एक्साइज विभाग का छापा, बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में एक्साइज विभाग का छापा, बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
गांव बचड़े में बरामद की गई भारी मात्रा में एल्कोहल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी व एक्साइज विभाग की कमिश्नर हरदीप कौर भवरां की अगुवाई में ईओ सुभाष तेजपाल, इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह समेत एक्साइज पुलिस की तरफ से गांव बचड़े में एक गोदाम में छापामारी की गई। इस दौरान एक ट्रक समेत 35 लाख 50 हजार मिली एल्कोहल बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एक्साइज व कर कमिश्नर हरदीप कौर भवरां ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बचड़े में एक गोदाम है जहां कुछ लोग अवैध शराब बेचने का कारोबार करते हैं। इसके आधार पर समूची टीम ने छापामारी की तो उन्हें गोदाम में एक ट्रक खड़ा मिला।
तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी मात्रा में एल्कोहल से भरे ड्रम मिले। यह एल्कोहल 35 लाख 50 हजार मिली है। उन्हाेंने बताया कि मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान निर्मल सिंह निवासी बंगालीपुर, गुरजंट सिंह निवासी ढोटीयां, हरपाल सिंह निवासी टांडा व सुखदेव सिंह वासी ढोटीयां के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आबकारी व एक्साइज विभाग की कमिश्नर हरदीप कौर भवरां ने बताया कि विभाग की ओर से एक माह में जिले के विभिन्न स्थानों में छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब व लाहन बरामद की गई है। सोमवार को तरनतारन के गांव बचड़े में की गई छापामारी के दौरान जो यह बरामदगी की गई है उससे विभाग को बड़ी सफलता मिली है।