फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, muktsar, deputy cm sukhbir badal, development

प्रदेश का विकास सरकार का मुख्य एजेंडा : सुखबीर

Mon, 02 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /मुक्तसर
ब्यूरो,अमर उजाला /मुक्तसर Updated Mon, 02 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
उप मुुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि प्रदेश के  प्राथमिक ढांचे का विकास
विज्ञापन
और लोगों की सामाजिक आर्थिक तरक्की ही सरकार का मुख्य एजेंडा है।

आगामी कुछ माह में सरकार अपने इस संकल्प को पूरा करने जा रही है। डिप्टी सीएम ने सोमवार को गांव सक्कांवाली के छप्पड़ को विकसित कर सुंदर झील में तब्दील करने के प्रोजेक्ट का जायजा लिया। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में देहाती और शहरी क्षेत्रों में सड़कें, पीने वाले पानी, लाइटें और सीवरेज संबंधी प्राथमिक सहूलियतें देने के  लिए हलका वाइज बड़े स्तर पर फंड जारी किए जाएंगे।

युवाओं के लिए एक लाख सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां खोली जा रही हैं। डिप्टी सीएम सुखबीर ने कहा कि पंजाब में निवेशकों ने काफी रुचि दिखाई है। इससे जहां राज्य के प्राथमिक ढांचे का विकास होगा, वहीं इन व्यापारिक गतिविधियों के जरिये राज्य के 2.5 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

बॉयोमास पर आधारित नए प्लाट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जहां सूबे के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में सेम के खात्मे के प्रोजेक्ट को सफलता से चला रही है, वहीं सूबे को बिजली सरप्लस बनाने के अलावा अब सड़क नेटवर्क को भी फोर व सिक्स लेन किया जा रहा है।

इस तरह शहरों के  विकास को भी तरजीह दी जा रही है। गांव सक्कांवाली की पंचायत की ओर से छप्पड़ को झील का रूप देने की सराहना करते सुखबीर ने घोषणा की कि जो भी पंचायतें ऐसे काम करेंगी, उन्हें विशेष ग्रांट दी जाएंगी। उन्होंने गांव को 2.5 करोड़ की ग्रांट देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने गांव की झील में दो किश्तियों का भी उद्घाटन किया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को किसानों और मजदूरों के  मसलों से कोई लेना देना नहीं है। इस दौरान हलका इंचार्ज कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, चरनजीत सिंह संधू, डीसी जसकिरन सिंह, डीआईजी आरएस खटड़ा, एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल, एडीसी रामबीर, विशेष कार्य अधिकारी मुनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed