फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi appeals to start trade with Pakistan

पाक से व्यापार के पक्ष में चन्नी: कहा- केंद्र को लिखूंगा पत्र, जल्द गृह मंत्री से भी मिलूंगा

Mon, 06 Dec 2021 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को अमृतसर में भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार शुरू करने की अपील की। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू भी यह अपील कर चुके हैं। हालांकि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी इसके पक्ष में नहीं हैं। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जल्द इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को पत्र भी लिखेंगे। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi appeals to start trade with Pakistan
नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार को अमृतसर-लाहौर कॉरिडोर खोलना चाहिए। इसके लिए वे केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे और बहुत जल्द केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मुलाकात भी करेंगे। चन्नी ने सोमवार को यह बात पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स द्वारा रंजीत एवेन्यू ग्राउंड में आयोजित 15वें ट्रेड एक्सपो में कही। वे ट्रेड एक्सपो के समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि अमृतसर-लाहौर कॉरिडोर के जरिए दोनों देशों के बीच दोबारा कारोबार शुरू किया जाए। इससे पंजाब आर्थिक रूप से मजबूत होगा। वे केंद्र सरकार को पत्र लिखेंगे और गृहमंत्री से मुलाकात कर पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की मांग करेंगे। उन्होंने पिछले ढाई माह के दौरान उद्योगपतियों को 250 करोड़ रुपये की राहत देने की बात के साथ राज्य में दो सप्ताह के भीतर व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो शुरू करने को कहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को राहत देते हुए वैट के 40 हजार लंबित केसों को खत्म किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्रेड एक्सपो में विभिन्न राज्यों और देशों से आए कारोबोरियों के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने उद्योगपतियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पुराने उद्योगों के विस्तार के लिए सीएलयू की शर्त समाप्त कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार और उद्योग को पूर्ण समर्थन और सहयोग का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ढाई माह के कार्यकाल में उद्योगों के समर्थन में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। जिसके चलते संस्थागत टैक्स को खत्म कर उद्यमियों को 250 करोड़ रुपये से अधिक की राहत दी गई। उन्होंने उद्योगपतियों से पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत करने में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की अपील की और कहा कि वे बिना किसी भय के अपने उद्योगों का विस्तार करते हुए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करें।

सरकार आने वाले दिनों में उद्योगपतियों की कई पुरानी मांगें पूरा करने और नए उद्योग शुरु करने की प्रक्रिया का सरलीकरण करेगी। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह अमृतसर में अगले 10 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रखी जाएगी। 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर क्रास बार्डर कारोबार बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। यह पंजाब के विकास का द्वार है। युवाओं का विदेश में पलायन रोकने के लिए उद्योगों का तेजी से विस्तार किए जाने की बात सिद्धू ने कही। उन्होंने मुफ्त बिजली दिए जाने के बजाय 24 घंटे बिजली उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने की बात कही। 

सांसद गुरजीत औजला ने कहा कि अमृतसर प्रफुल्लित होने पर पंजाब मजबूत होगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चैप्टर के को-चेयर करण गिल्होत्रा ने मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि अमृतसर-लाहौर मार्ग खुलने से पंजाब में उद्योग मजबूत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed