फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, bathinda, harsimrat kaur badal, modi

एक जून से गरीबों को मिलेगा छह माह का इकट्ठा राशन : हरसिमरत

Fri, 22 May 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Fri, 22 May 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को कहा कि एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने एक साल में देश को भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार और घपले चर्म पर थे।
विज्ञापन


हरसिमरत बादल ने कहा कि सरकार ने गरीबों को हर तरह की सुविधा देने का बीड़ा उठाया है। केंद्रीय मंत्री बादल ने जिले के विभिन्न गांव में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलों को सुना। उन्होंने गांव हररायपूर समीप गुजरती अमृतसर-बठिंडा सड़क को फोरलेन करने के लिए एक्वायर की गई जमीन के लिए पंचायतों को करीब 20 करोड़ के चेक वितरित किए। इस बडे़ प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर की गई जमीन के लिए 364 करोड़ के चेक बांटे जा रहे हैं। इसमें से अब तक 197.3 करोड़ रुपये के चेक मुआवजे के तौर पर बांटे गए हैं।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने एक जून से गरीबों को अब छह माह का इकट्ठा राशन मिलना शुरू हो जाएगा। उन्हाेंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सुर्खियां बटोरने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बादल ने कहा कि जल्द ही मनरेगा का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को जिले के गांव गिल्लपत्ती, गोनियाना खुर्द, हररायपूर, महिमा सरकारी, कोठे लक्खी जंगल, बलाहड महमा, कोठे संधवा और कोठे लाल सिंह गांव में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुन लाखों की ग्रांट वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed