फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Bachao Yatra started from Jallianwala Bagh

जलियांवाला बाग से शुरू हुई पंजाब बचाओ यात्रा

Sun, 01 Nov 2020 07:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab Bachao Yatra started from Jallianwala Bagh
अमृतसर। पंथक तालमेल दल के साथ जुड़े सिख संगठनों ने राज्यों को अधिक अधिकार देने व वर्तमान में राजनीतिक व धार्मिक व्यवस्था में आ रही गिरावट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पंजाब बचाओ यात्रा शुरू की है। श्री अकाल तख्त साहिब में अरदास के बाद शहीद स्थली जलियांवाला बाग के बाहर से पंजाब बचाओ यात्रा रवाना हुई।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य पंजाबियों को एकजुट करना है। पंजाब के साथ जुड़े मुद्दे के प्रति केंद्र सरकार की उदासीनता से पंजाबियों में निराशा है। इस यात्रा के दौरान किसानों के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों के साथ संवाद किया जायेगा। सुझावों पर अमल करने के लिए पंथक तालमेल दल प्रदेश में सेमिनारों का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

अकाल पुरख की फौज के मुखिया जसविंदर सिंह ने बताया कि यह अभियान तीन माह तक चलेगा। काफिले में शामिल लोग पंजाब के सभी गांवों, कस्बों व शहरों के लोगों के साथ संवाद करेंगे। संवाद का उद्देश्य लोगों के विचार जानकर उन्हें एक प्लेटफार्म पर इकट्ठा करना है, ताकि पंजाब की समस्याओं के हल के लिए केंद्र व राज्य सरकार को नींद से जगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed