फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, amritsar, murder

सीआईडी के सब इंस्पेक्टर और पत्नी की हत्या

Mon, 10 Mar 2014 10:57 PM IST
अमर उजाला, भिक्खीविंड
अमर उजाला, भिक्खीविंड Updated Mon, 10 Mar 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, murder
स्थानीय कस्बा की गार्डन कालोनी में संदिग्ध हालात में सीआईडी में तैनात एक सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह और उसकी पत्नी बलजीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने दोनों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


चर्चा यह भी है कि हो सकता है कि जसवंत सिंह ने ही पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी हो फिर अपने खुद को गोली मार ली हो। पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। मृतक बलजीत कौर गांव रत्तोके के हेल्थ सेंटर में एनएनएम थी जबकि जसवंत सिंह भिक्खीविंड में ही सीआईडी कार्यालय में तैनात था।
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार पटवारी रणधीर सिंह ने बताया कि जसवंत सिंह एक दुर्घटना में चोट लगने के कारण करीब एक माह से छुट्टी लेकर घर पर ही रह रहे थे। उनका एक लड़का और लड़की विदेश में रहते है जबकि दूसरा लड़का अमृतसर में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर शाम जब दूसरा लड़का करणबीर अपनी मासी के लड़के गुरबिंदर सिंह के साथ घर पहुंचा तो बाहर का दरवाजा खटखटाने के बावजूद किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। दोनों घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर गए। तो देखों के घर के अंदर के सभी दरवाजे खुले थे। प्रेस चल रही थी।

ऐसा लगता था कि घटना के समय बलजीत कौर कपड़े प्रेस कर रही थीं। कमरे में जसवंत सिंह और बलजीत कौर के गोलियां लगे शव पड़े थे। बलजीत कौर के सिर पर गोली लगी थी।


जसवंत सिंह को सर्विस रिवाल्वर मिला हुआ था। वारदात के बाद वहां पुलिस को सर्विस रिवाल्वर नहीं मिला है। हालांकि वहां उसकी अपनी दोनाली बंदूक खुली पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डी हरविंदर सिंह, डीएसपी हरपाल सिंह इंस्पेक्टर शिव दर्शन सिंह और राजजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed