{"_id":"9d787ce33b519a261c8ec92e1cd6327e","slug":"punjab-amritsar-justic-kaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे झगड़े लोग आपसी सहमती से निपटाएं: जस्टिस कौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे झगड़े लोग आपसी सहमती से निपटाएं: जस्टिस कौल
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 05 Jul 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि लोगों को अपने छोटे मोटे झगड़े खुद ही आपसी सहमति से निपटाने चाहिए।
इससे जहां उनके विवाद जल्दी और बिना खर्च के हल हो जाएंगे वहीं अदालतों के ऊपर भी केसों का बोझ खत्म होगा। इससे न्यायालय अपने कामों को बढ़िया ढंग से कर सकेंगे। जस्टिस कौल शनिवार को अमृतसर कचहरी परिसर में स्थापित किए गए झगड़ा निवारण केंद्र का शुभारंभ करने के अवसर पर उन्होंने इस केंद्र के निर्माण के लिए जस्टिस जसबीर सिंह की ओर से निभाई गई भूमिका की भी प्रसंशा की। यह पंजाब का इस तरह का पहला झगड़ा निर्वाण केंद्र है जो अमृतसर में शुरू किया गया है।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इस समय तीन प्रतिशत केस ही पांच वर्षों से पुराने हैं जो जल्दी ही पूरी तरह निपटा लिए जाएंगे। झगड़ा निवारण केंद्र में पक्की लोक अदालत के अलावा दोनों पक्षों में आपसी सहमति से अदालत के बाद ही झगड़े निपटाने की व्यवस्था भी होगी।
इस केंद्र में तीन कमरे इसी काम के लिए रखे गए हैं। यहां पर माहिर वकील दोनों पक्षों में राजीनामा करने के साथ विवादों को निपटाएंगे। यहां पर पचास वालंटियर को एक ही समय पर लोगों को सुविधा देने के लिए तैयार किया जाएगा। इस केंद्र में एक पक्की लोक अदालत भी होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पीएस सेठी, सेशन जज गुरबीर सिंह, अरुण अग्रवाल, डीसी रवि भगत आदि भी मौजूद थे।