{"_id":"c94ff276ad29ae23149e81af55cc1183","slug":"punjab-amritsar-ferozpur-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस करोड़ की हेरोइन और आठ लाख की नकली करेंसी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस करोड़ की हेरोइन और आठ लाख की नकली करेंसी बरामद
अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर
Updated Wed, 09 Jul 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के सेक्टर अटारी की पोस्ट पुलमोरां के पास मंगलवार रात बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरते देख पाक तस्कर सामान छोड़कर भाग निकला।
जवानों ने सामान से चार किलो हेरोइन, 7 लाख 83 हजार की नकली करेंसी और 250 ग्राम अफीम बरामद की है। इस हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बीएसएफ के डीआईजी एमएफ फारुखी ने बताया कि सरहदी पोस्ट पुलमोरां पर तैनात जवानों ने एक पाकिस्तानी तस्कर को देख कर ललकारा, लेकिन वह नहीं रुका। बीएसएफ के जवानों ने उस पर फायरिंग कर दी। अंधेरे का फायदा उठाकर वह पाक की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
जब जवानों ने सुबह घटना वाली जगह की तलाशी ली तो वहां से पांच पैकेट मिले। इसमें चार किलो हेरोइन और 7 लाख 83 हजार रुपये की नकली भारतीय करेंसी और अफीम थी। फारुखी ने बताया कि बीएसएफ सरहद पर पूरी तरह चौकसी बरत रही है। बीएसएफ की तरफ से लगातार बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई है, लेकिन जाली करेंसी का मामला काफी देर बाद सामने आया है।
पाकिस्तान की तरफ से इधर भेजी जा रही जाली करेंसी की छपाई पहले के मुकाबले बहुत अच्छी है। आम व्यक्ति आसानी से असली और नकली में पहचान नहीं कर सकता। इसमें एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट हैं।