फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, youth akali protest, akali distroy AAP poster, pathankot, amritsar

यूथ अकालियों ने ‘आप’ के पोस्टर फाड़े, प्रदर्शन

Sun, 31 Jul 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 31 Jul 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
protest, youth akali protest, akali distroy AAP poster, pathankot, amritsar
पठानकोट के गांधी चौक में आम आदमी पार्टी के पोस्टर फाड़कर प्रदर्शन करते यूथ अकाली नेता। - फोटो : amarujala
आम आदमी पार्टी की ओर से कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने से यूथ अकाली रविवार को भड़क उठे। यूथ अकाली नेताओं ने रोष रैली निकाली और विभिन्न चौकों और बाजारों में लगे आम आदमी पार्टी के पोस्टर फाड़ डाले। 
विज्ञापन


यूथ अकाली दल (देहाती) के जिला प्रधान जसप्रीत सिंह राणा ने रोष प्रदर्शन का नेतृत्व किया। यूथ अकालियों ने पोस्टर फाड़ते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाकर अपना रोष जाहिर किया। गुरदासपुर रोड से शुरू हुआ अकालियों का प्रदर्शन शहर के विभिन्न चौकों व बाजारों से आप के पोस्टर फाड़ते हुए गांधी चौक में खत्म हुआ। 
विज्ञापन


अकाली यूथ नेता जसप्रीत सिंह राणा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ड्रामेबाज नेताओं का गुट है, जिसमें अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े ड्रामेबाज हैं। यह पार्टी जो सुर्खियों में रहने के लिए कई प्रकार के हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वह पंजाब की जनता की धार्मिक भावनाओं को आहत करने से भी पीछे नहीं हट रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के इन हथकंडों से प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की लोक विरोधी नीतियों से वाकिफ हो चुकी है। 


उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। इस मौके पर दलजीत सिंह कटारूचक्क, नवदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, नवनीत सिंह, विक्रम शर्मा, गौरव पठानिया, आशीष, अश्वनी राजपूत, बबलू, शैंटी, बिट्टू मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed