फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest, powercom worker protest, gurdaspur protest, protest against chairman, amritsar

गुरदासपुर में पावरकॉम चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 12 Oct 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 12 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
protest, powercom worker protest, gurdaspur protest, protest against chairman, amritsar
धारीवाल में चेयरमैन पावरकाम के खिलाफ प्रदर्शन करते बिजली मुलाजिम। - फोटो : amarujala
इंप्लाइज फेडरेशन पंजाब राज बिजली बोर्ड ने उप मंडल कार्यालय धारीवाल के समक्ष पावरकाम चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए पावरकाम चेयरमैन का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन


अगुवाई प्रधान सुखविंदर सिंह गिल ने की। विशेष तौर पर पहुंचे बार्डर जोन के अध्यक्ष गुरवेल सिंह बल्लपुरिया ने पावरकाम मैनेजमेंट और पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों की आलोचना की।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां बिजली मुलाजिमों के खिलाफ हैं। अभी तक पे बैंड नहीं दिया गया और वर्कचार्ज कर्मियों को ग्रेड पे और अन्य भत्ते नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 16 वर्ष से वर्कचार्ज और आरटीएस से सहायक लाइनमैन बनाने के लिए कट आफ में बढोत्तरी नहीं की गई। इसके अलावा गुरदासपुर के एक हजार सिलेक्ट बेरोजगार लाइनमैनों को रोजगार  नहीं दिया गया। 

कंट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगूलर नहीं किया जा रहा। मुलाजिम नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उक्त मांगों को तुरंत लागू न किया तो मैनेजमेंट सहित मुख्यमंत्री का फील्ड में आने पर कालिया झंडियों के साथ विरोध किया जाएगा।


इस मौके पर सब डिवीजन प्रधान दिलबाग सिंह, सब डिवीजन सरवन सिंह चीमा, सब डिवीजन दिलबाग सिंह वाहला, सब डिवीजन मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, अजीत मसीह, कृष्ण लाल, रवेल सिंह, सूबा सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लों, हरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed