{"_id":"5783c9cb4f1c1b0f7913d59e","slug":"protest-phagwara-protest-amarnath-yatra-phagwara-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ यात्रा में बाधा का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ यात्रा में बाधा का विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा में विरोध करते शिवसेना पंजाब के सदस्य।
- फोटो : amarujala
अमरनाथ यात्रा में बाधा डाले जाने के विरोध में सोमवार को शिव सेना पंजाब ने फगवाड़ा में जीटी रोड जाम करके रोष प्रदर्शन किया। सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा और प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा की अगुवाई में लगाए गए जाम के दौरान जिला प्रधान रवि दत्त, व्यापार सेल के जिला प्रधान अशोक आहूजा, शहरी प्रधान फगवाड़ा अंकुर बेदी, मनजीत सिंह जिला उप प्रधान, जिला यूथ प्रधान सुमित भंडारी, अनिल नाहर ने जम्मू कश्मीर सरकार और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
वक्ताओं ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा में जानबूझ कर बाधा डाली गई है जिसे शिव भक्त स्वीकार नहीं करेंगे। राजेश पलटा ने 24 घंटे में यात्रा को दोबारा बहाल करने और लंगर शिविरों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने की मांग की है। साथ ही मांग की कि जिन लंगर शिविरों को नुकसान पहुंचाया गया है, उसकी भरपाई की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
करीब आधा घंटा जारी रहे जाम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस अवसर पर सचिव राजू नैयर, डिंपी दारा, बब्बू सिकंदर, रमन चांदला, नीलकंठ सागर, अमरजीत साहिल, यूथ प्रधान शहरी, गौरव बगा, विशाल हैरी, देहाती प्रधान साहिल और पवन करवल उपस्थित थे। प्रशासन ने रोष प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली और लाहौर से आने वाली दोनों बसों का रूट बदल दिया।