{"_id":"570bd5964f1c1bf0424a6ae6","slug":"protest-batala-protest-severage-road-bad-condition-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में बंद सीवरेज और सड़क की खस्ता हालत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में बंद सीवरेज और सड़क की खस्ता हालत पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बटाला में सड़क पर बैठकर जाम लगाते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर जीटी रोड पर माता सुलक्खनी जी गेट उमरपुरा चौक के लोगों ने सीवरेज और सड़क की खस्ता हालत को लेकर सोमवार को करीब एक घंटे तक जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिया। लोगों के इस प्रदर्शन में हलका विधायक अश्वनी सेखड़ी भी शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीएम बटाला सौरभ अरोड़ा को एक ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि वह सभी वार्ड नंबर 14 उमरपुरा के रहने वाले हैं। उनके वार्ड को अब तक कोई शहर वाली सुविधाएं नहीं दी गई। क्षेत्र में सीवरेज की हालत बुरी है इसके अलावा सड़कें टूटी हैं। पानी की निकासी न होने की वजह से यहां कोई न कोई हादसा होता ही रहता है।
लंबे समय से इस मोहल्ले का यही हाल है लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने सात दिन के भीतर उनकी समस्या का कोई हल नहीं किया तो वह भूख हड़ताल पर जाएंगे। लोगों ने सरकार से मांग की कि क्षेत्र में बंद पड़े सीवरेज और टूटी हुई सड़क को जल्द से जल्द बनाएं।
विज्ञापन
बटाला से कांग्रेसी विधायक अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि उमरपुरा रोड नई आबादी जिसको काउंसिल की हद के अंदर आए हुए 15 साल हो गए हैं में अब भी सीवरेज बंद पड़ा हुआ है। इस संबंध में कई बार स्थानीय प्रशासन को बताया गया लेकिन कभी किसी ने कोई सार नहीं ली। इसकी वजह से मजबूरन उन्हें रास्ता रोकना पड़ रहा है। मौके पर सेखड़ी के साथ नरपिंदर सिंह रिंकू बाजवा, हरिंदर सिंह कलसी वाइस प्रधान नगर काउंसिल, बलदेव सिंह, अनूप खुल्लर, वरिंदर शर्मा, शक्ति महाजन उपस्थित थे।