{"_id":"576969d24f1c1bcb63b47e31","slug":"protest-batala-protest-farmer-protest-farmer-protest-on-sdm-office-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला में एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 21 Jun 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कार्यालय के सामने मंगलवार को किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रधान नरिंदर सिंह कोटलाबामा और ब्लॉक श्री हरगोबिंदपुर के प्रधान हरदयाल सिंह मठोला ने की।
इस दौरान किसानों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। प्रवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि कर्ज वापस करने में असमर्थ किसानों का कर्ज माफ किए जाए। खुदकशी करने वाले किसानों के पीड़ित परिवारों को 5 -5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए औैर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कर्ज कानून किसान और मजदूर पक्षीय बनाया जाए। खेतीबाड़ी के लिए रोजाना 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए और इसके अलावा सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।