फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   protest against aap, bjp, religious dishonour, pathankot

भाजपा महिला मोर्चा का आप के खिलाफ प्रदर्शन

Fri, 08 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 08 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
protest against aap, bjp, religious dishonour, pathankot
पठानकोट में डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए भाजपा मंडल मोर्चा की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के खिलाफ जिला भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बाद में डिप्टी कमिश्नर से माध्यम से राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा।
विज्ञापन


महिला कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपप्रधान एडवोकेट मीना तरनाच ने की। जिला उपप्रधान ने बताया कि मांगपत्र में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को भंग करके वह राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी की सच्चाई लोगों के खिलाफ सामने आ रही है। 


आम आदमी पार्टी कई नेताओं के भ्रष्टाचार के  मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सिख धर्म की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को भंग करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाग लेने पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगाया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रूपा, मंजु गुप्ता, चंचल नंदा, रीना, सचिव, मीनू रामपाल, सृष्टा देवी, आशा, दर्शना काटल मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed