फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prostitution business under the guise of spa centers

Amritsar News: स्पा सेंटरों की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, मैनेजर समेत 10 गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 10:20 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Prostitution business under the guise of spa centers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सेलिब्रेशन मॉल बटाला रोड पर दो स्पा सेंटर के अंदर जिस्मफरोशी के कथित धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मैनेजर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं।


थाना रामबाग के इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बटाला रोड सेलिब्रेशन मॉल के अंदर तीसरी मंजिल पर पीसफुल स्पा सेंटर चल रहा है। स्पा सेंटर का मालिक और मैनेजर कमलजीत सिंह लड़कियों से कथित जिस्मफिरोशी का धंधा करवा रहा है। इसी तरह स्पा एंड वेलनेस स्पा सेंटर का मालिक नाजिम हुसैन और मैनेजर भूपेंद्र सिंह दोनों मिलकर स्पा सेंटर के नाम पर लड़कियों से कथित जिस्मफरोशी का धंधा करवाते हैं। स्पा सेंटर में आने वाले लड़कों से मोटी रकम वसूल करते हैं। इसका कुछ हिस्सा लड़कियों को देते हैं और बाकी अपने पास रख लेते हैं। सोमवार की देर रात स्पा सेंटर रूम में लड़के-लड़कियां अलग-अलग केबिन में मौजूद थे। पुलिस की अचानक दबिश के दौरान कंवलजीत सिंह उर्फ कंवल निवासी गांव भैनी गिल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, सुरेश कुमार निवासी नजदीक नमक मंडी अमृतसर, सपनेश्वर सुमंत्रे निवासी अमन एवेन्यू मजीठा रोड, जसदीप सिंह निवासी रियासत एवेन्यू छेहरटा, आरती निवासी अजीत नगर किशनपुरा जालंधर, कविता निवासी चौक चिडा कटरा करम सिंह, सपना निवासी पठानकोट, भूपेंद्र सिंह निवासी बैक साइड सेलिब्रेशन मॉल नजदीक पानी वाली टंकी बटाला रोड, परमदीप कुमार निवासी दशमेश नगर जोड़ा फाटक, प्रिया निवासी कचहरी रोड अमृतसर को गिरफ्तार किया गया है। नाजिम हुसैन निवासी शाहीन बाग दिल्ली और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना रामबाग में बदकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed