फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Preparations for the first Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib Ji and the Prakash Parv of Sri Guru Ramdas Ji are complete

Amritsar News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व व श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी

Thu, 21 Aug 2025 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the first Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib Ji and the Prakash Parv of Sri Guru Ramdas Ji are complete
-22 को गुरुद्वारा रामसर में श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ होगा और 24 को भोग डाला जाएगा
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि 24 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व और श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री हरिमंदिर साहिब में विभिन्न सिख संप्रदायों की एक बैठक बुलाई गई। गुरुपर्व की तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व और श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में 22 अगस्त को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ का आरंभ होगा और 24 अगस्त को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके संबंध में गुरु नगरी के विभिन्न संप्रदायों और सभा सोसाइटियों ने एकत्रित होकर इसकी रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया है। यह दिवस संगत के सहयोग से मनाया जा रहा है और दीवान हाल मंजी साहिब में कथा और गुरुद्वारा रामसर साहिब में हुक्मनामा के बाद एक विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसमें जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब कुलदीप सिंह, हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह, अध्यक्ष शिरोमणि कमेटी इसमें सेवा निभाएंगे। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित ये समागम 1 सितंबर से शुरू होंगे और कीर्तन दरबार व समागम 6 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे और श्री हरिमंदिर साहिब के हजूरी रागी द्वारा लगभग 40 समागमों में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed