फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   premature baby, amritsar

दो घंटे की नवजात को अस्पताल में छोड़ गए पिताऔर दादी

Sat, 18 Jul 2020 09:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
premature baby, amritsar
अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित एक अस्पताल में पैदा हुई प्री-मैच्योर नवजात बच्ची की हालत खराब होने पर उसके पिता और दादी उसे सुल्तानविंड रोड स्थित एसजेएस अस्पताल में दाखिल करवाने के बाद लौटकर नहीं आए। डॉक्टरों ने बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा है। चार दिन से बच्ची मौत से लड़ रही है। हालांकि अब डॉक्टर हालत में सुधार की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के संचालक डॉ. कुशल सिंह का कहना है कि नवजात की दादी उन्हें बोलकर गई है कि यह बच्ची परिवार को नहीं चाहिए। यह बच भी गई तो वह तरनतारन रोड स्थित उसी अस्पताल की चौखट में छोड़ आएंगी जहां इसने जन्म लिया है। जब तरनतारन रोड पर स्थित अस्पताल की मुखिया डॉ. रंजीत कौर व नवजात के पिता नवदीप से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. कुशल सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को नवजात को लेकर उसकी दादी व पिता अस्पताल आए थे। उस समय बच्ची को पैदा हुए मात्र दो घंटे ही हुए थे। नवजात को सांस लेने में तकलीफ थी। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। दादी और पिता यह कहकर चले गए कि बच्ची की मां की तबीयत ठीक नहीं है। वे बाद में आते हैं। शहीद ऊधम सिंह नगर में रहने वाले इसके पिता को टेलीफोन कर जब भी अस्पताल में बुलाते हैं वह कुछ पल रुकने के बाद लौट जाता है और बच्ची का हाल तक नहीं पूछता। नवजात को अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ संभाल रहा है। जिस अस्पताल में नवजात पैदा हुई उसके डॉक्टरों ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है। डॉ. कुशल के अनुसार नवजात की हालत में काफी सुधार हो रहा है। आगामी तीन चार दिन में बच्ची ठीक हो जाएगी। उनकी समस्या है कि बच्ची के ठीक होने पर क्या इसके माता-पिता इसे स्वीकार करेंगे। उसकी दादी बोल गई है कि इस नवजात को वहां छोड़ दो जहां यह पैदा हुई है। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। कुछ समाजसेवी संस्थाओं से भी संपर्क किया गया है। सिविल सर्जन दफ्तर में भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed