फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police Verification Required For Shri Kartarpur Sahib Registration

श्री करतारपुर साहिब जाने के लिए ऐसे करें आवेदन, होगा पुलिस वेरिफिकेशन, पासपोर्ट भी जरूरी

Sun, 10 Nov 2019 02:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 10 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police Verification Required For Shri Kartarpur Sahib Registration
करतारपुर कॉरिडोर

गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए भारतीयों व ओआईसी कार्ड होल्डरों को वीजा फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। पाकिस्तान सरकार की ओर से यात्रा के लिए वीजा की अनिवार्यता के बारे में दिए बयान से पैदा हुए भ्रम के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अपने साथ पासपोर्ट ले जाने की सलाह दी है। क्योंकि दोनों देशों के बीच हुए समझौते में पासपोर्ट की शर्त रखी गई है।

विज्ञापन


भारत का कोई भी 13 से 75 साल का नागरिक या अप्रवासी भारतीय इस यात्रा पर जा सकता है। इसके लिए पंजाब सरकार द्वारा जारी वेबसाइट  https://prakashpurb550.mha.gov.in/kpr/ पर लॉग-इन करके फार्म भरना होगा। पंजीकरण के बाद प्रार्थी को नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। यात्रा के लिए 20 डॉलर यानी करीब 1400 रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन


करतापुर कॉरिडोर साल भर खुला रहेगा। यानी, श्रद्धालु कभी भी दर्शन के लिए अनुमति और शुल्क लेकर जा सकते हैं। इसके लिए उसे कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना होगा। आवेदन पर पुलिस केस या मुकदमे की जानकारी भी देनी होगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद विदेश मंत्रालय फाइल को उस थाने में वेरिफिकेशन के लिए भेजेगा, जिस थाना क्षेत्र में आवेदक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आवेदन में किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाई गई होगी या गलत भरी गई होगी तो पुलिस की संस्तुति पर आवेदन निरस्त हो सकता है। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद आवेदक को केंद्रीय गृह मंत्रालय से श्री करतारपुर साहिब की यात्रा संबंधी मंजूरी मिलेगी।

अप्रवासी भारतीयों को भी मिलेगा वीजा फ्री यात्रा का लाभ

करतारपुर कॉरिडोर का लाभ भारतीयों के साथ अप्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को भी मिलेगा। वेबसाइट पर दो प्रकार के फार्म हैं। एक भारतीय नागरिकों के लिए, दूसरा एनआरआई के लिए। एनआरआई के लिए ओसीआई यानी ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड अप्लाई करना पड़ेगा। ओसीसी के लिए भी फॉर्म ऑनलाइन भरा जा सकता है। अगर किसी कारण से फॉर्म एक बार रिजेक्ट हो जाता है तो श्रद्धालु उस खामी को दूर करके दोबारा आवेदन कर सकता है।

ये दस्तावेज जरूरी हैं
ऑनलाइन फार्म भरते समय पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट के अगले और पिछले पेज की पीडीएफ फाइल अपलोड होगी। वीजा की कोई जरूरत नहीं। जरूरी प्रक्रिया के बाद रजिस्ट्रेशन फार्म सेवा केंद्र में अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद आवेदक को मैसेज के जरिये मोबाइल पर फीडबैक मिलता है और इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा।

पंजाब में 700 सेवा केंद्रों पर भरे जा सकते हैं आवेदन
लुधियाना के सेवा केंद्र डिवीजनल मैनेजर साहिल अरोड़ा ने बताया कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने की पहली शर्त उम्र की है। 13 साल से 75 साल तक के श्रद्धालु ही पवित्र यात्रा पर जा सकते हैं। प्रदेश के 700 सेवा केंद्रों पर 1 नवंबर से करतारपुर गुरुद्वारा जाने के लिए आवेदन फ्री में अपलोड किए जा रहे हैं। आप किसी भी सेवा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

7 किलो से ज्यादा सामान नहीं ले जा सकेंगे

किसी भी धार्मिक मान्यता से ताल्लुक रखने वाला भारतीय नागरिक पाकिस्तान के श्री करतारपुर साहिब जा सकता है। शर्त है कि अगर वे कॉरिडोर से गए तो फिर श्री करतारपुर साहिब से आगे नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं को उसी दिन शाम तक वापस आना होगा। श्रद्धालु अपने साथ 7 किलो से ज्यादा वजन का सामान नहीं ले जा सकते हैं। यात्रा के दौरान 11,000 रुपये से ज्यादा की भारतीय करेंसी भी अपने पास नहीं रख सकते हैं।

अगर आप खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो ये जानना जरूरी
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर जारक सबसे पहले राष्ट्रीयता भरने के लिए इंडियन पर क्लिक करें। जिस तारीख को यात्रा करनी है, वो सिलेक्ट करें। पासपोर्ट व अन्य डिटेल भी निर्देशानुसार भरते जाएं। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय पासपोर्ट साइज की फोटो और पासपोर्ट के फ्रंट और बैक पेज की पीडीएफ फाइल सेव करके रखें। इसे अपलोड करना होगा।

सभी जरूरी डिटेल भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दीजिए। सारी प्रक्रिया केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की निगरानी में होगी। पुलिस जब वेरिफिकेशन करने आएगी तो आपको ऑनलाइन अपलोड हुए आवदेन की प्रति आधार कार्ड और पैन कार्ड की एक प्रति उपलब्ध करानी होगी। आवेदकों के मेल और मैसेज के जरिए चार दिन पहले उनके आवेदन के कंफर्मेशन की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed