फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police Arrested 16 criminals with weapons from Amritsar

बड़ी साजिश नाकाम: अमृतसर में हथियारों के साथ पकड़े गए 16 गैंगस्टर, ढाबे पर बना रहे थे वारदात को अंजाम देने की योजना

Sat, 09 Apr 2022 04:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 04:30 PM IST
सार

देहात पुलिस के एसपी (डी.) मनोज ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ब्यास इलाका में जीटी रोड पर कलानोरी ढाबा पर बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व इकट्ठा हुए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Police Arrested 16 criminals with weapons from Amritsar
अमृतसर में हथियारों के साथ पकड़े गए 16 अपराधी। - फोटो : twitter @PunjabPoliceInd

विस्तार

अमृतसर की ब्यास थाना पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कई नामी गैंगस्टरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात पिस्तौल, 6 राइफल, एक स्प्रिंग राइफल, 14 मैग्जीन और 121 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन कारें भी बरामद की हैं। सूचना के बाद पुलिस ने ब्यास इलाका के एक ढाबा पर दबिश देकर कुल 16 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन पर अलग-अलग धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के बाद इन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


देहात पुलिस के एसपी (डी.) मनोज ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ब्यास इलाका में जीटी रोड पर कलानोरी ढाबा पर बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व इकट्ठा हुए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। यह भी सूचना थी कि ढाबे पर इकट्ठा हुए यह लोग हथियारों के दम पर कालोनियों पर अवैध कब्जा दिलाने का काम करते हैं। इसके बाद ब्यास थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ढाबे पर दबिश दी और 16 लोगों को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन

यह हैं गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर

एसपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई नामी गैंगस्टर हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सठियाला की पत्ती बलौर का बलविंदर सिंह उर्फ डोनी, पत्ती गोपी की के गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, शेरो बाघा निवासी प्रभजोत सिंह, तरनतारन जिला के वैरोवाल थानाक्षेत्र के गांव जवंदपुर के जर्मनजीत सिंह, सरहाली के मनप्रीत सिंह, टांगरा के गगनदीप सिंह, थाना मेहता के गांव धरदेओ निवासी मनजिंदर सिंह, वैरोवाल थाना के गांव फाजलपुर के रुपिंदर सिंह, ब्यास थानाक्षेत्र के गांव कोट मेहताब के नवदीप सिंह, गांव बल सरां के गुरप्रीत सिंह, वेरका निवासी रविंदर सिंह, मानांवाला कलां निवासी गुरप्रीत सिंह, कोटला बब्बूनगर निवासी बेअंत सिंह तथा अबोहर के रहने वाले विजय के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलविंदर सिंह डोनी पर दर्ज हैं छह अपराधिक मामले

ब्यास थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में से कई के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं। बलविंदर सिंह डोनी के खिलाफ तो अकेले एसएसओसी थाने में ही अलग-अलग धाराओं में पांच केस दर्ज हैं जबकि एक केस ब्यास थाने में दर्ज है। यह केस हत्या के प्रयास, अपहरण और लूट आदि के हैं। इसके अलावा शेरो बाघा के प्रभजोत सिंह के खिलाफ ब्यास थाने में तीन आपराधिक केस, मानांवाला कलां के गुरप्रीत सिंह के विरुद्ध एक केस तथा जवंदपुर के जर्मनजीत सिंह के खिलाफ एक केस दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed