{"_id":"6a9e42fc56a848d75e0c8a17","slug":"police-action-in-amritsar-988-grams-heroin-19-cartridges-drone-recovered-drug-money-also-seized-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पुलिस का एक्शन: 988 ग्राम हेरोइन, 19 कारतूस और एक ड्रोन बरामद; ड्रग मनी भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पुलिस का एक्शन: 988 ग्राम हेरोइन, 19 कारतूस और एक ड्रोन बरामद; ड्रग मनी भी मिली
Mon, 07 Sep 2026 10:22 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:22 AM IST
सार
बीएसएफ की 181 बटालियन को राजाताल बाप पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों होने की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और संयुक्त कार्रवाई के दौरान सर्च अभियान चलाया। मौके से 555 ग्राम हेरोइन, 7.63 एमएम के 19 जिंदा कारतूस और एक मेंविक प्रो ड्रोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
हेरोइन
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के सीमा क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 988 ग्राम हेरोइन, 19 जिंदा कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है। इसके अलावा ड्रग मनी भी बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की 181 बटालियन को राजाताल बाप पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों होने की सूचना मिली थी जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और संयुक्त कार्रवाई के दौरान सर्च अभियान चलाया।
इसी दौरान मौके से 555 ग्राम हेरोइन, 7.63 एमएम के 19 जिंदा कारतूस और एक मेंविक प्रो ड्रोन बरामद हुआ। 181 बटालियन की डी कंपनी के कमांडर एसआई संजीव कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप किन लोगों ने रिसीव करनी थी।
विज्ञापन
वहीं कंबो थाना पुलिस ने हरविंदर सिंह उर्फ गुड्डा और सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा को गिरफ्तार कर 468 ग्राम हेरोइन, 1400 रुपये की ड्रग मनी और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के मुताबिक, दोनों पंजाब के अलग-अलग शहरों के अलावा अन्य राज्यों में भी हेरोइन की सप्लाई करते थे।
इसके अलावा जंडियाला थाना पुलिस ने विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 80 हजार रुपये की ड्रग मनी, बिना नंबर की सफेद आई-20 कार, रियलमी मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन जंडियाला निवासी विजय से खरीदकर लाने की बात कही है। पुलिस सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।