{"_id":"64d3a015d2c1fe4ec10053c5","slug":"picked-up-the-girl-going-to-school-took-her-to-the-room-took-obscene-photos-amritsar-news-c-59-1-asr1001-1485-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: स्कूल जा रही छात्रा को उठाकर कमरे में ले गए, अश्लील फोटो खींचे\nछात्रा के भाई से थे आरोपियों की लड़की से प्रेम संबंध, इसी रंजिश में की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: स्कूल जा रही छात्रा को उठाकर कमरे में ले गए, अश्लील फोटो खींचे छात्रा के भाई से थे आरोपियों की लड़की से प्रेम संबंध, इसी रंजिश में की वारदात
Wed, 09 Aug 2023 07:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 09 Aug 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन महिलाओं व एक युवक के खिलाफ मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अजनाला थाने के तहत आते गांव लक्खूवाल में एक युवक और तीन महिलाएं स्कूल जा रही छात्रा को जबरन उठाकर अपने घर में ले गईं, जहां उसके कपड़े उतारकर अश्लील फोटो खींचे। इस मामले में इंस्पेक्टर स्नेहा लता ने बताया कि पीड़ित लड़की ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके भाई का आरोपियों की लड़की के साथ प्रेम संबंध था और इसी बात की रंजिश में आरोपी स्कूल जाते समय उसे उठाकर अपने घर में खींच ले गए। आरोपियों ने मिलकर एक घर के कमरे में उसके कपड़े उतार दिए और अश्लील तस्वीरें खींचने लग गए। पुलिस ने सारे मामले की जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चार आरोपियों जिनमें से तीन महिलाएं और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को गुरुवार अदालत में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा।