{"_id":"6023fa508ebc3ee96e7ced38","slug":"patiala-defeated-majha-heroes-amritsar-defeated-malwa-heroes-semi-finals-amritsar-news-pkl4034883108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला ने माझा हीरोज को दी करारी मात, अमृतसर ने मालवा हीरोज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला ने माझा हीरोज को दी करारी मात, अमृतसर ने मालवा हीरोज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अंतरराष्ट्रीय गांधी मैदान में आयोजित एजीए गोल्ड कप (अंडर-19) टूर्नामेंट के बुधवार को खेले गए एक मैच में पटियाला की टीम ने माझा हीरोज को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही पटियाला की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बुधवार को माझा हीरोज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटियाला की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 22.1 ओवर में 87 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही पटियाला की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पटियाला के खिलाड़ी आर्यमन ने 7 ओवर में माझा हीरोज के पांच खिलाड़ियों को आउट कर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
वहीं अमनदीप क्रिकेट अकादमी के मैडसन में खेले गए एक अन्य मैच में अमृतसर और मालवा हीरोज की टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। अमृतसर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। मालवा हीरोज की टीम 33.5 ओवर में 156 रन बनाकर आउट हो गई। अमृतसर की टीम ने मालवा हीरोज को 129 रन से करारी मात दी। अमृतसर के गेंदबाज मनरूप ने 6.5 ओवर में 6 विकेट लेकर मालवा हीरोज टीम की कमर तोड़ दी। मनरूप को मैन ऑफ द मैच चुन लिया गया। अमृतसर की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
यह टूर्नामेंट ट्राइडेंट ग्रुप और अमनदीप ग्रुप अस्पताल के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने इस टूर्नामेंट को मान्यता दी है। बुधवार को पांचवें दिन टूर्नामेंट के दो मैच हुए। टूर्नामेंट में जालंधर, पटियाला, मोहाली, मालवा हीरोज, माझा हीरोज, लुधियाना, अमृतसर और दोआबा हीरोज की टीमें हिस्सा ले रही हैं।