{"_id":"f62be9ae225904a4fe8be200eba0d6bc","slug":"pathankot-smart-city-mp-vinod-khanna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट को बनाएंगे स्मार्ट सिटी: खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट को बनाएंगे स्मार्ट सिटी: खन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद विनोद खन्ना ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि भले ही वह आवश्यक कार्यों के कारण पठानकोट नहीं आ पाए लेकिन जिले के विकास के लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहे हैं। जिले की समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और जल्द ही विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शहर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे की है इसे हल करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिख चुके हैं। पिछले दिनों रेलवे की टीम ने दौरा किया था और जालंधर रोड से ढाकी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए एक्सीलेटर बनाने का जो प्रपोजल भेजा गया था उसे सरकार ने मंजूर कर लिया है।
उन्होंने बताया कि बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए सरकार को इंडस्ट्री लगाने का मत भी भेजा गया है। उन्हें उम्मीद है कि यह मत बहुत जल्द पास किया जाएगा। साथ ही पठानकोट के तीनों विधानसभा हलकों के विकास के लिए तीनों विधायकों से लिस्ट तैयार करने को कहा गया है ताकि उन्हें एमपी फंड से विकास के लिए पैसे मुहैया करवाए जा सके।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएनएल की सुचारु सेवाएं मुहैया करवाने के लिए बीएसएनएल अधिकारियों से बात हो चुकी है। नैरोगेज रेलवे फाटक से होने वाली जाम की समस्या को देखते हुए रेलवे ट्रेक को सड़क से ऊपर उठाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मार्केट और मॉल बनाने के लिए जल्द ही कंस्ट्रक्शन कंपनी और होटल वालों से बातकर एक योजना तैयार की जाएगी।
उन्हाेंने कहा कि वह पीजीआई के गवर्नर बॉडी सदस्य भी हैं। इसलिए उनका मुख्य लक्ष्य बीमार लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करना है। पठानकोट में पानी की समस्या दूर करने के लिए तीन बोरवेल लगाए जा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि एक बोरवेल की कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
पठानकोट में सबसे ज्यादा गन्ने की खेती होती है लेकिन शुगर मिल न होने के कारण किसानों को दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए जल्द नरोट जैमल सिंह में शुगर मिल खोलने के लिए मत पास किया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि धार क्षेत्र में पानी की किल्लत के चलते जल्द ही चेक डैम (छोटे बांध) बनाए जाएंगे। इसके लिए राजस्थान से विशेष टीम को बुलाया जाएगा।
प्रपोजल पास होने के बाद एमपी लेंड फंड से वहां बांध बनाए जाएगे। उन्होंने कहा कि धारीवाल में लंबे समय से बंद पड़ी मिल को दोबारा शुरू करवाने के लिए 500 करोड़ रुपये का मत सरकार को भेजा गया है। मिल के शुरू होने से बेरोजगारी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। पठानकोट के विकास के लिए सरकार की ओर से 500 करोड़ रुपये का फंड मुहैया करवाया जा चुका है।
उन्हाेंने यह भी कहा कि जल्द ही पठानकोट एयरपोर्ट से हवाई उड़ानें भी शुरू की जाएंगी। जल्द ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। मुक्तेश्वर धाम को बचाने के लिए भी केंद्र सरकार को लिखित रुप में भेजा गया है। उनके साथ उनकी पत्नी कविता खन्ना, डिप्टी स्पीकर पंजाब व विधायक दिनेश सिंह बब्बू, जिला गुरदासपुर के भाजपा जिला प्रधान रमेश शर्मा, इंडस्ट्रलिस्ट व भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी सदस्य बाल किशन मितल, समरिंद्र शर्मा, पवन शर्मा मौजूद थे।