फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   pathankot martur madan lal, partap singh bajwa, political news, patankot

शहीद मदन लाल पर प्रदेश को गर्व : बाजवा

Fri, 23 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Fri, 23 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
pathankot martur madan lal, partap singh bajwa, political news, patankot
पठानकोट में शहीद मदन लाल के परिवार को ढांढस बंधाते प्रताप सिंह बाजवा और अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के नौगांव में शहीद हुए हवलदार मदन लाल शर्मा के परिवार के साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज ने सांत्वना प्रकट की।
विज्ञापन


शहीद के परिवार के साथ शुक्रवार को बाजवा ने मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

बाजवा ने परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि मदन लाल की शहादत ने प्रदेशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। जिस तरह मदन लाल ने बहादुरी के साथ आतंकवादियों का डटकर मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये हैं, उससे लाखों युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की मिट्टी ने भी देश व धर्म की आन, बान और शान के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने का मार्ग दिखाया है।
विज्ञापन


उन्होंने शोकाकुल परिजन को हर मुमकिन सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इसके लिये हर मदद को तैयार हैं। उन्होंने शहीद जवान के परिजनों से कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की दिक्कत हो तो वह सीधे उनसे संपर्क करेंगे।  वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज ने कहा कि शहीद देश की पूंजी होते हैं और सैनिक सरहदों पर दिन-रात चौकसी देते हैं। जिसके कारण हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें सैनिकों का सम्मान करना चाहिए और जो सैनिक देश व देश वासियों के लिए शहीद हुए हैं उनके परिवारों का मान स मान करना भी हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि पूरा देश सैनिकों के साथ खड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed