{"_id":"4c7c859998e4a5b7cc47dcd665c12bdb","slug":"pathankot-hotel-third-floor-girl-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवती की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकाेट
Updated Mon, 27 Jul 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड पठानकोट के पास स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक युवती बुरी तरह घायल हो गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिए।
पुलिस का कहना है कि एक दिन पहले युवती ने प्रेमी संग भागकर शादी की थी और होटल में ठहरे हुए थे। मृतका की पहचान मीनाक्षी शर्मा पुत्री राम चंद निवासी घाटी बीलवां (तलवाड़ा) के रूप में हुई है। डिवीजन नंबर 1 में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
युवती के परिजनों ने बताया कि मीनाक्षी गांव के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। गांव का एक युवक संजय उसे शादी का झांसा देेकर अपने साथ ले गया था। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।
उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह मीनाक्षी ने अपनी भाभी को मैसेज भेजा कि दोनों 25 जुलाई की रात से बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में हैं और वह घर वापस आना चाहती है।
विज्ञापन
मैसेज मिलने के बाद जब उसका भाई होटल के बाहर पहुंचा तो मीनाक्षी खून से लथ-पथ पड़ी हुई थी। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक मौके से फरार है। एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने संजय निवासी गांव घाटी बीलवां के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।