{"_id":"60e1b5e08ebc3e771a30c015","slug":"panchayat-rivalry-destroyed-a-family-four-members-were-killed-in-firing-gurdaspur-news-pkl418905110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती रंजिश ने तबाह किया एक परिवार, फायरिंग में चार सदस्यों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती रंजिश ने तबाह किया एक परिवार, फायरिंग में चार सदस्यों की हत्या
विज्ञापन
बटाला। बटाला के गांव बलड़वाल में रविवार की सुबह एक परिवार के लिए कहर बनकर आई। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ पंचायती चुनाव व राशन डिपो का आवेदन करने की रंजिश को लेकर एक ही परिवार के छह लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को पहले बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी हमलावर गांव का मेंबर पंचायत है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। वहीं थाना घुमान ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल नामजद आरोपी फरार हैं।
इस संबंध में पीड़ित परिवार से संबंधित गांव बलड़वाल के रहने वाले जसपाल सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह वह, उसका भाई सुखविंदर सिंह और भतीजा हरमन सिंह ठेके पर ली जमीन पर पानी लगा रहे थे। इसी दौरान सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी बलड़वाल और उसका भाई जतिंदर सिंह उर्फ ज्योति आए और ललकारा मारते हुए कहा कि आज उनको उनके खिलाफ सरपंच का चुनाव लड़ने का मजा चखाते हैं। इसके बाद पिस्टल से सोनी ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। जसपाल सिंह ने आगे बताया कि उसे गोली नहीं लगी, मगर अन्य छह पारिवारिक लोगों को गोलियां लगीं हैं। इस फायरिंग में उसके पिता मंगल सिंह (70), उसके भाई सुखविंदर सिंह (36), जसबीर सिंह (32) और उसके बेटे बबनदीप सिंह (21) की मौत हो गई है। जबकि हरमन सिंह और जश्नप्रीत सिंह घायल हो गए, जिनको अमृतसर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में डीएसपी हरिकृष्ण सिंह ने बताया कि थाना घुमान में सुखजिंदर सिंह उर्फ सोनी, उसके भाई जतिंदर सिंह ज्योति और सुखजिंदर की पत्नी कुलविंदर कौर के खिलाफ हत्या और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
फोटो-04जीडीआरबीटीएलपी01ए
कैप्शन- बटाला के सिविल अस्पताल में घायल युवक की उपचार करती मेडिकल टीम।
फोटो-04जीडीआरबीटीएलपी01बी
कैप्शन- बटाला में इस खूनी भिंडत के बाद विलाप करती हुई पीड़ित परिवार की महिला।
फोटो-04जीडीआरबीटीएलपी01सी
कैप्शन- एसएसपी बटाला रशपाल सिंह स्थिति का निरीक्षण करते हुए।