फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani infiltrator arrested on the border

Amritsar News: सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार, करंसी और पहचान पत्र बरामद

Fri, 16 Feb 2024 07:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistani infiltrator arrested on the border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरदासपुर। दीनानगर इलाके में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बीओपी ठाकुरपुर से पाकिस्तान की ओर से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करते समय एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने गिरफ्तार किया है। घुसपैठिए की पहचान मुहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुहम्मद असलम निवासी डढ़वाल डाकघर, कोट नैना, शकरगढ़, जिला नरोवाल, पाकिस्तान के रूप में हुई है। आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत की सीमा में प्रवेश कर रहा था। दोपहर को उसे पाक बीओपी ठाकुरपुर पर भारत में प्रवेश करते ही ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घुसपैठिए के पास से कुछ पाकिस्तानी करेंसी और पहचान पत्र बरामद हुआ है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को दोरांगला पुलिस को सौंप दिया है। दोरांगला पुलिस ने मुहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed