फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistani citizen accidentally entered Indian border, BSF handed him over to Pak Rangers

Amritsar: गलती से भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, बीएसएफ ने पाक रेंजर्स को साैंपा

Sat, 30 Nov 2024 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीम में घुस गया था। कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Pakistani citizen accidentally entered Indian border, BSF handed him over to Pak Rangers
बीएसएफ जवानों के साथ पाकिस्तानी व्यक्ति। - फोटो : संवाद

विस्तार

शुक्रवार रात को एक पाकिस्तानी नागरिक गलती से भारतीय सीमा में घुस गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को वापस पाक रेंजर्स को सौंप दिया बीएसएफ के इस कदम की पाकिस्तान रेंजर्स ने सराहना की। 
विज्ञापन


बीएसएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक शुक्रवार को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीम में घुस गया था। कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रोटोकॉल के मुताबिक जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पाया कि व्यक्ति गलती से और बिना किसी इरादे के सीमा पार कर गया था। जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया गया। नियमानुसार व्यक्ति की पहचान की गई। जिसके बाद अधिकारियों ने उसे वापस सौंपने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed