फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One killed two injured in land dispute in Gurdaspur

गुरदासपुर में जमीन विवाद में चली गोली एक की मौत, दो घायल

Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
One killed two injured in land dispute in Gurdaspur
गुरदासपुर। पुलिस थाना सदर गुरदासपुर में पड़ते गांव खोखर में शनिवार सुबह जमीन विवाद के चलते की गई फायरिंग में एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गुरदासपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह और थाना सदर के एसएचओ जतिंदर पाल भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर पीड़ितों के ब्यान लेने के बाद तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मरने वाला व्यक्ति अकाली दल का वर्कर था, जबकि गोली चलाने वाला कांग्रेसी पार्टी से संबंधित था। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह (50 ) पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव खोखर के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी मनजीत कौर और भतीजा गुरप्रीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त सारी घटना जमीन के बंटवारे को लेकर हुई है। मृतक बलविंदर सिंह ने अमरीक सिंह उर्फ मीका जोकि पेशे से वकील है, को अपनी तीन कनाल जमीन बेची थी। रजिस्ट्री के बाद अमरीक सिंह का कहना था कि उसे खेत का पिछला हिस्सा नहीं बल्कि फिरनी के साथ लगती जमीन चाहिए। इस कारण उसने पहले भी राजनीतिक पहुंच के चलते दो बार बलविंदर सिंह द्वारा खेत में बोई गई सब्जी भी नष्ट कर दी थी। इसका पुलिस विभाग द्वारा राजीनामा भी करवाया गया था। इसी मामले में मृतक की ओर से सुबह पुलिस को दोबारा शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी फायरिंग कर हत्या को अंजाम दे चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित मनजीत कौर ने बताया कि शनिवार सुबह उसका पति अपने खेतों में ट्रैक्टर चला रहा था, इसी दौरान अमरीक सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया। वहां पर उनका भतीजा गुरप्रीत सिंह भी मौजूद था। इस संबंधी उन्हें अमरीक सिंह की ओर से किए जा रहे झगड़े एवं हथियारों का पता चला तो वह भी मौके पर पहुंची। जहां अमरीक सिंह उनके पति पर गोलियां चला रहा था। बचाव करने गए गुरप्रीत सिंह पर जब वह गोलियां चलाने लगा तो वह उसे बचाने के लिए आगे आई। इस पर आरोपी ने उन पर भी गोलियां चला दी, जिससे उनके गले के पास और जांघ पर दो गोलियां लगीं और उनके भतीजे की पीठ पर दो गोलियां लगीं। उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पीड़ितों को इलाज के लिए अबरोल मेडिसन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पता चला है कि गोली चलाने वाला अमरीक सिंह पेशे से वकील है। थाना प्रभारी जतिंदर पाल ने बताया कि इस मामले में अमरीक सिंह उसके ड्राइवर जानी तथा उनकी बेटी ज्योति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed