फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One died in explosion in volleyball match at Ajnala 

अमृतसर: अजनाला के गांव में वॉलीबॉल मैच के दौरान हुआ विस्फोट, एक युवक की मौत, दो घायल  

Mon, 18 Apr 2022 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 12:43 PM IST
सार

अजनाला के गांव कोटली गाजिया में सोमवार सुबह वॉलीबॉल के मुकाबलों में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
One died in explosion in volleyball match at Ajnala 
अमृतसर में विस्फोट में एक की मौत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजनाला के गांव कोटला काजियां में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। जीत का जश्न मनाते वक्त पोटैशियम से धमाका हो गया। धमाका रविवार की शाम हुआ। गंभीर रूप से जख्मी तीन बच्चों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां एक की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही टूर्नामेंट को बीच में ही रोक दिया गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


अजनाला थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अजनाला के गांव कोटला काजियां में वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाब के अलग-अलग जिलों से करीब 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। रविवार शाम को भी टीमों के बीच मुकाबला हो रहा था। इसमें कोटला काजियां गांव की टीम जीत गई। 
विज्ञापन


गांव की टीम के जीतने पर बच्चे खुशी से झूम उठे। इस दौरान सुखजीत सिंह और जग मोहित सिंह ने गांव के ही एक लड़के से पोटैशियम लाने को कहा तो उसने लाकर दे दिया। वह पोटैशियम को बारीक कर जश्न में पटाखे चलाने वाले थे। इसके बाद वह गांव में ही एक घर पहुंचे और चट्ठू-बट्ठे में पोटैशियम बारीक पीसने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ही जग मोहित उठकर अन्य मुकाबला देखने चला गया और उसका भाई संदीप वहां अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर टूर्नामेंट देखने पहुंचा। जैसे ही संदीप ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की तो वहां एक बहुत बड़ा धमाका हो गया। इससे उसकी आंख जख्मी हो गई और वह जैसे ही धमाके वाली जगह पर पहुंचा तो उसने सुखजीत और तरुणप्रीत सिंह को वहां जख्मी देख टूर्नामेंट स्थल पर पहुंचा और गांववालों को इसकी सूचना दी।

गांव वाले टूर्नामेंट बीच में ही छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां सुखजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। संदीप को एक अन्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। धमाके के बाद गांव में जीत की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में अफरा-तफरी मच गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही अजनाला थाना प्रभारी मुख्तियार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में पाया कि जिस बच्चे ने पोटैशियम लाकर दिया था वह भी नाबालिग था। पुलिस ने बताया कि इसमें एक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद सुखजीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed