{"_id":"57f656bc4f1c1b7d5626fd3b","slug":"one-dead-one-injured-dead-one-dead-in-batala-dead-in-treatment-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से चोटिल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट से चोटिल युवक की इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Thu, 06 Oct 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
माैत
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले गांव काहलवां मोड़ के पास बाइक और साइकिल टकरा गए थे। गुस्से में आए बाइक सवार और उसके साथ एक अज्ञात युवक ने साइकिल वाले के पेट में लात और घूंसे मारे। साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अमृतसर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शिंदा मसीह वासी काहलवां ने बताया कि 25 सितंबर को उसका भतीजा बलदेव मसीह (34) साइकिल पर चारा लादकर घर आ रहा था। जब वह काहलवां मोड़ के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से आरोपी नविंदर वासी कादियां और उसके साथ एक अज्ञात युवक जो बाइक पर थे साइकिल में टक्कर मार दी।
उसका भतीजा सड़क पर गिर गया। उसी वक्त दोनों आरोपियों ने नीचे गिरे उसके भतीजे के पेट में लात, घूंसे मारने शुरू कर दिए। इससे उसके पेट में गंभीर चोर्टें आइं। उपचार के लिए उनके भतीजे को अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इलाज के दौरान बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नविंदर और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।